फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fertilizer-seed shops raided, took 13 samples, notice to 3

Etah News: खाद-बीज की दुकानों पर छापा, 13 सैंपल लिए, 3 को नोटिस

Wed, 22 Mar 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 22 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer-seed shops raided, took 13 samples, notice to 3
एटा। कृषि विभाग की टीम ने बुधवार को शहर की आठ खाद-बीज की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध प्रतीत होने वाले 13 खाद-बीज के सैंपल लिए। वहीं मानक पूरे न करने वाले तीन दुकानदारों को नोटिस दिए गए।
विज्ञापन



जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह के निर्देशन में बुधवार को कृषि विभाग की टीम ने शहर के गांधी मार्केट स्थित श्री राम बीज केंद्र पर बीज के दो सैंपल लिए। सैंपल लेने के साथ ही बीज से संबंधित दस्तावेजों को चेक किया। इस दौरान आस-पास के दुकानदारों में कार्रवाई को लेकर बेचैनी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने चोला बीज भंडार से बीज के तीन, श्री कृष्णा बीज भंडार से बीज के दो सैंपल भरे। बाद में टीम ने आगरा रोड पर स्थित खाद-बीज की दुकानों पर छापेमारी की। जिसमें ओम कृषि सुरक्षा केंद्र से बीज के दो, मोहन ट्रेडर्स से बीज और उर्वरक के दो-दो, गणेश बीज एजेंसी से बीज के दो और विजय कृषि रक्षा केंद्र से उर्वरक के दो, गुप्ता फर्टिलाइजर से उर्वरक का एक सैंपल भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान गणेश बीज एजेंसी, श्री कृष्णा बीज भंडार और ओम कृषि सुरक्षा केंद्र पर स्टॉक व बिक्री रजिस्टर पूर्ण नहीं पाए गए। वहीं कंपनियों के अधिकार पत्र भी उपलब्ध नहीं मिले। इस पर तीनों दुकानदारों को नोटिस थमाकर स्पष्टीकरण मांगा है। टीम में बीज सहायक जितेंद्र कुमार, उर्वरक सहायक अमित कुमार बाल्यान आदि कर्मचारी मौजूद रहे।




चेकिंग कार्रवाई के दौरान तीन दुकानों में कुछ कमियां पाई गईं। इस पर संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अगर स्पष्टीकरण नहीं मिलता है तो इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. मनवीर सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed