{"_id":"573f4fe14f1c1b7056ac7301","slug":"farmer-s-murder-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली मारकर किसान की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Fri, 20 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
संभल जिले के बहजोई में दूध डेयरी कर्मचारी की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पुराहार बुलाकीनगर में गुरुवार रात भागवत कथा के लिए चंदा एकत्रित करते समय दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक किसान घायल हो गया और अस्पताल जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की मानें विवाद के दौरान 100 राउंड फायरिंग हुई।
गांव पुराहार बुलाकीनगर निवासी अजयवीर ने गांव के ही लोगों के साथ मिलकर श्रीमद्भागवत कथा करने का कार्यक्रम बनाया था। गुरुवार शाम अजयवीर साथियों के साथ मिलकर घर-घर जाकर चंदा एकत्रित कर रहे थे। परिवारीजनों के अनुसार जब अजय अशोक के घर पहुंचे और चंदा देने को कहा तो आरोप है कि अशोक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर अशोक ने अभद्रता करते हुए परिवारीजनों को बुला लिया। इसके बाद देखते ही देखते मामूली विवाद तूल पकड़ गया और अशोक ने अपने भाई शैलेष, रवि, आदेश तथा भतीजे मुकेश, मुनीश के साथ लाइसेंसी और अवैध हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुुरू कर दी। फायरिंग के दौरान अजयवीर गोली लगने से घायल हो गया और फायरिंग से ग्रामीणों में भगदड़ मचने से दहशत फैल गई। परिवारीजन घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में अजयवीर की मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट मृतक के भाई राजवीर ने छह नामजद आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों की माने, तो दोनों पक्षों में पहले पानी को लेकर भी विवाद हुआ था। मगर उस समय लोगों ने मामला शांत करा दिया था।
24 मई को होनी थी भागवत कथा
एटा। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि 24 मई को श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होना था। जिसे लेकर गांव में घर-घर जाकर चंदा एकत्रित किया जा रहा था। मगर इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
आरोपियाें की तलाश में पुलिस दविश दे रही है। जल्द ही आरोपी जेल के सलाखों के पीछे होगे। घटना के पीछे विवाद भागवत कथा के चंदा को लेकर बताया जा रहा है। विवाद में करीब दस से बारह राउंड फायरिंग हुई है।
- अजय शंकर राय, एसएसपी एटा।