{"_id":"64d52b7bf7f307516e03e8a6","slug":"farmer-died-due-to-snake-bite-etah-news-c-163-1-sagr1016-3662-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सांप के काटने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सांप के काटने से किसान की मौत
Thu, 10 Aug 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। क्षेत्र के ग्राम सदरपुर में सांप के काटने से किसान की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को भूरे सिंह (40) सुबह करीब 6.30 बजे खेतों में धान की फसल में पानी लगाने गया था। उसी समय भूरे को सांप ने काट लिया। परिवारीजन जानकारी मिलते ही तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अनुज कुमार चौहान ने बताया कि ग्राम सदरपुर में सर्प के काटने से किसान की मृत्यु हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।