फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news rail pariyogna

Etah News: रेल परियोजना के भूमि अधिग्रहण का रास्ता साफ

Wed, 15 Jul 2026 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
etah news rail pariyogna
एटा का रेलवे स्टेशन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। बहुप्रतीक्षित रेल लाइन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने अब गति पकड़ ली है। परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण के लिए 20-एफ गजट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही अधिग्रहण की औपचारिक प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।
रेल लाइन निर्माण के लिए जिले के 15 गांवों की करीब 100 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। गजट जारी होने के बाद प्रभावित किसानों को नियमानुसार अधिग्रहण की प्रक्रिया और मुआवजा वितरण की दिशा में कार्रवाई आगे बढ़ेगी। जिला प्रशासन का कहना है कि लंबे समय से लंबित इस परियोजना को अब तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन

परियोजना के तहत इस रेल मार्ग पर न्योराई, अचलपुर और रसूलपुर गढ़ा में नए रेलवे स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इन स्टेशनों के बनने से न केवल जिले के लोगों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के हजारों ग्रामीणों को भी आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इससे शिक्षा, रोजगार, व्यापार और कृषि उत्पादों के परिवहन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड से राजस्थान तक सीधी जुड़ जाएगा जिला : रेल लाइन का निर्माण होने के बाद क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। लंबे समय से इस परियोजना का इंतजार कर रहे लोगों में 20-एफ (4) गजट जारी होने के बाद खुशी का माहौल है। अब सभी की नजरें भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने और निर्माण कार्य शुरू होने पर टिकी हैं। इसके बनने से जिला उत्तराखंड से राजस्थान तक सीधा और देश के अन्य शहरों से भी रेलमार्ग के माध्यम से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed