फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah medical collage, hepetities b treatment

एटा में प्रदेश भर के हेपेटाइटिस-बी रोगियों का इलाज

Sat, 08 Jan 2022 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
etah medical collage, hepetities b  treatment
डायलेसिस ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। प्रदेश भर के हेपेटाइटिस-बी पॉजिटिव मरीजों को एटा में उपचार मिल रहा है। गोंडा और गाजियाबाद तक के मरीज यहां डायलिसिस कराने आ रहे हैं। यहां अक्तूबर 2020 में चालू हुई मशीन मरीजों के लिए जीवनदायिनी का काम कर रही है। अब तक करीब 600 मरीजों की डायलिसिस हो चुकी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में संचालित हीमो डायलिसिस यूनिट में ही सरकारी खर्चे पर हेपेटाइटिस-बी पॉजिटिव मरीजों की डायलिसिस होती है। हैरिटेज संस्था लखनऊ के मैनेजर राजेश गिरि ने बताया कि इससे पहले पीजीआई लखनऊ में मशीन संचालित थी, लेकिन खराब होने के बाद संचालित नहीं हो सकी है। ऐसे में प्रदेश भर के हेपेटाइटिस-बी पॉजिटिव मरीजों को एटा में ही डायलिसिस कराने के लिए आना पड़ता है। निजी अस्पतालों में हेपेटाइटिस-बी मरीजों को डायलिसिस कराने में भारी-भरकम रकम खर्च करनी होती है।
विज्ञापन

यहां के लोग करा चुके हैं डायलिसिस
जिला अस्पताल स्थित डायलिसिस कराने के लिए सत्यनारायण निवासी बैरावा कलानिया गोंडा, श्यामपती दुर्जनपुर लोहरन पुर्वा गोंडा, ज्योति देवी इटावा, चंद्रदेव निवासी छाता मथुरा, प्रेमपाल निवासी कंपिल फर्रुखाबाद और रामकुमार गाजियाबाद आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी पत्नी शशिदेवी (46) हेपेटाइटिस-बी पॉजिटिव हैं। बरेली में निजी अस्पताल में दो बार डायलिसिस कराई तो काफी खर्च हुआ। इसके बाद सरकारी अस्पताल से एटा के लिए रेफर किया गया है। यहां नवंबर से डायलिसिस करा रहे हैं।

राजकुमार, बंगावई, बदायूं
जिला अस्पताल में स्थित हीमो डायलिसिस यूनिट में ही हेपेटाइटिस-बी पॉजिटिव मशीन लगी है। यहां पर प्रदेश भर के मरीज आते हैं। अमांपुर विधायक ममतेश शाक्य के पिता हेपेटाइटिस-बी पॉजिटिव थे। विधायक जी के विशेष सहयोग से जिला को सेवा मिल सकी है।
डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल, सीएमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed