फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: 1350 sack of DAP sold for Rs 1650

एटा: 1650 रुपये में बिकी 1350 वाली डीएपी की बोरी

Sun, 06 Nov 2022 10:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Etah: 1350 sack of DAP sold for Rs 1650
एटा। डीएपी की दुकान के वायरल वीडियो से लिया गया फोटो। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। इन दिनों डीएपी के लिए जबरदस्त मारामारी चल रही है। दुकानों पर इसकी कमी दर्शाकर कालाबाजारी की जा रही है। रविवार को अलीगढ़ जाने वाले मार्ग पर स्थित दुकान पर 1350 रुपये कीमत वाली डीएपी की एक बोरी को 1650 रुपये में बेचा गया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बावजूद दिन भर यहां कालाबाजारी से डीएपी बिकती रही और कोई अधिकारी कार्रवाई के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

जिले में डीएपी की किल्लत बनी हुई है। ऐसे में निजी दुकानदार इसका जमकर फायदा उठा रहे हैं। जिन दुकानों पर डीएपी का स्टॉक है, वो मुंहमांगे दाम किसानों से वसूल रहे हैं। जरूरत की वजह से किसान महंगी डीएपी खरीदने को मजबूर है। जीटी रोड पर अलीगढ़ की ओर जाते वक्त चौथे मील स्थित एक निजी दुकान पर डीएपी की एक बोरी 1650 रुपये की दी जा रही थी। किसानों द्वारा मोल-भाव भी किया गया लेकिन एक रुपया कम नहीं किया गया।
विज्ञापन

इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। लेकिन कृषि विभाग की ओर से ओवररेट करने वाली निजी दुकानों पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा है। जिसकी वजह से किसानों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज पहुंच जाएगी 1600 मीट्रिक टन डीएपी
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सोमवार को जिले में करीब 1600 मीट्रिक टन इफ्को कंपनी की डीएपी पहुंच जाएगी। जहां से जिले के सभी केंद्रों पर डीएपी वितरण के लिए भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि रविवार को किसी कारणवश रैक नहीं पहुंची है। जिससे डीएपी वितरण में एक दिन की देरी हो सकती है।

जैथरा में भी डीएपी की मारामारी और कालाबाजारी
विकासखंड क्षेत्र में भी डीएपी की मारामारी बनी हुई है। साथ ही इसकी कालाबाजारी भी की जा रही है। खाद न मिलने से किसानों में आक्रोश पनप रहा है। कस्बा के बाजार में नामचीन दुकानों पर खुलेआम खाद की बोरी 1500 रुपये में बेची जा रही है। अधिकृत खाद बिक्री केंद्रों पर खाद के साथ-साथ अन्य सामान भी जबरन बेचा जा रहा है। 240 रुपये का लिक्विड यूरिया स्प्रे थमाया जा रहा है। संवाद
चौथे मील पर स्थित एक दुकान पर डीएपी को ओवररेट पर बेचा जा रहा है। उस दुकान की जांच कराई जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. मनवीर सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed