{"_id":"580903054f1c1bf36e7042f4","slug":"divyanga-raging-on-indecency-put-jam-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्रता पर भड़के दिव्यांग, हाईवे पर जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभद्रता पर भड़के दिव्यांग, हाईवे पर जाम लगाया
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Thu, 20 Oct 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
अभद्रता पर भड़के दिव्यांग, हाईवे पर जाम लगाया
- फोटो : अमर उजाला
सीएमओ कार्यालय में चिकित्सक की अभद्रता और प्रमाणपत्र में विकलांग प्रतिशतता घटाने पर दिव्यांग गुरुवार को भड़क गए। कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा काटने के बाद हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीएम, डिप्टी सीएमओ ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया। बाद में पुलिस की देखरेख में उनके प्रमाणपत्र बनाए गए।
सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए जा रहे थे। दिव्यांग अपने प्रमाणपत्र बनवाने पहुंचे, वही कुछ दिव्यांग नवीनीकरण कराने पहुंचे। दिव्यांगों का आरोप है कि चिकित्सक ने दिव्यांग होने के बाद भी प्रतिशतता नहीं बढ़ाई और कुछ कहने पर प्रतिशतता घटा दी। आरोप है कि चिकित्सक ने दिव्यांगों के साथ अभद्रता भी की। इसके चलते भड़के दिव्यांगों ने सीएमओ कार्यालय पर जमकर हंगामा काटा और बाहर निकल कर हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस की देखरेख में प्रमाणपत्र बनाए गए। एसीएमओ डा.एसएस पांडेय ने बताया कि दिव्यांग प्रतिशतता घटाने को लेकर विवाद हुआ था। एसडीएम रवि प्रकाश से वार्ता के बाद विवाद खत्म हो गया। दिव्यांगों ने चिकित्सक पर अभद्रता करने का आरोप भी लगाया था।