{"_id":"5fecbbfa8ebc3e08c21617da","slug":"diptheria-etah-news-agr47426739","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाटवपुरा में मिला गलाघोंटू का संदिग्ध केस, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाटवपुरा में मिला गलाघोंटू का संदिग्ध केस, मचा हड़कंप
विज्ञापन
जाटव पुरा में बच्चे का सेंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर के मोहल्ला जाटवपुरा में गलाघोंटू (डिप्थीरिया) का संदिग्ध केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए। सैंपल लेने के लिए युवक के घर पहुंची टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी मौजूदगी में बच्चे का सैंपल कराया।
जाटवपुरा निवासी एक व्यक्ति के पांच वर्ष के बच्चे में गलाघोंटू (डिप्थीरिया) रोग का संदिग्ध मिला। किसी ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। यहां जांच पड़ताल के बाद बुधवार को स्वास्थ्य टीम डॉ. नकुल राणा के नेतृत्व में डब्ल्यूएचओ के विश्व विकास मौके पर पहुंचे। इस दौरान बच्चे का सैंपल लिया गया। डॉ. नकुल राना ने बताया सैंपल को जांच के लिए दिल्ली भेजा जाएगा।
14 दिन से चल रही थी पड़ताल
डॉ. नकुल राना ने बताया बच्चे की जानकारी होते ही स्वास्थ्य टीम द्वारा लगातार उसकी निगरानी की जा रही थी। उन्होंने बताया टीम 14 दिन से लगातार जाटवपुरा में निगरानी कर रही थी। उन्होंने बताया कि बच्चे का उपचार शहर के एक प्राईवेट नर्सिंग होम पर चलने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
अब तक आ चुके हैं तीन मामले
डॉ. नकुल राना ने बताया इस वर्ष गलाघोंटू के तीन केस सामने आ चुके हैं। इन तीनों बच्चों का उपचार चल रहा है।
जाटवपुरा में गलाघोंटू रोग से ग्रसित बच्चे की जानकारी मिली है। यहां स्वास्थ्य टीम द्वारा बच्चे का सैंपल लिया गया है। उसे जांच के लिए दिल्ली भेजा जाएगा।
डॉ. अरविंद गर्ग, सीएमओ