{"_id":"58e91b764f1c1b081a5b6a35","slug":"death-during-treatment-of-crime-branch-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच प्रभारी की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम ब्रांच प्रभारी की उपचार के दौरान मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा में क्राइम ब्रांच प्रभारी अजहर अली की उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। उनकी मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है।
क्राइम ब्रांच प्रभारी अजहर अली मूल रूप से सिढ़पुरा के नेहरूनगर के रहने वाले थे। उनके पिता सद्दर अली खान परिवार व भाइयों के साथ यहीं रहते हैं। गौरतलब है कि पांच अप्रैल की सायं किसी लूट की घटना की सूचना पर वह अपने हमराह साथियों के साथ बदमाशों का पीछा कर रहे थे। आगरा के चित्राहाट के पाठकपुरा गांव में बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई इटावा क्राइम ब्रांच के सिपाहियों की सूमो खड्ड में पलट गई। हादसे में क्राइम ब्रांच प्रभारी अजहर अली समेत छह पुलिस कर्मी घायल हो गए। उन्हें सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम वैगनआर कार में सवार संदिग्ध लोगों का पीछा करते चित्राहाट तक पहुंची थी। अजहर अली की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पर उनके परिवार में कोहराम मच गया। आस पास के लोग, रिश्तेदार सभी उनके घर पहुंच गए। उनका बड़ा पुत्र शाहिद 16 वर्ष का है, जबकि पुत्री ईशा 14 वर्ष की है। दोनों ही पुत्र पुत्री शिक्षारत हैं। उनकी पत्नी बच्चों के साथ कानपुर में रह रहीं हैं। वहीं पूर्व चेयरमैन विशाल गुप्ता के काप्लैक्स में क्राइम ब्रांच प्रभारी की मौत को लेकर शोकाकुल लोगों ने दो मिनट का मौन रख प्रार्थना की। इस दौरान विशाल बाबू, सुधीर गुप्ता, सुनील, पंकज गुप्ता, नाजम बरखाती, संजीव, पंकज वर्मा, धीरज वर्मा, मनोज गुप्ता, अनूप गुप्ता मौजूद रहे।