{"_id":"c2aa9cbd1ed275a7a7121c6ec4b97c8c","slug":"daze-in-market-on-eid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर बाजार में रौनक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर बाजार में रौनक
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 17 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद पर्व को लेकर शुक्रवार को सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं। लोगों ने बाजार से सामान की खरीदारी की। ईदगाह पर पढ़ी जाने वाली नमाज को लेकर निकाय प्रशासन ने व्यवस्थाएं बनाई हैं। सफाई और पेयजल की व्यवस्था रहेगी। मुस्लिम बस्तियों में सजावट का काम भी पूरा कर लिया है। पर्व को लेकर खरीदारी के चलते बाजारों में देर रात तक रौनक छायी रही।
ईद पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। मुस्लिम बस्तियां सजकर तैयार हो चुकी हैं। बस्तियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। बस्तियों में झूले, स्टॉल आदि भी लग चुके हैं। ईदगाहों पर सफाई व्यवस्थाएं भी कराई गई हैं। नगर पालिका प्रशासन और नगर पंचायत प्रशासनों ने अपने अपने क्षेत्रों की ईदगाहों में सफाई व्यवस्था का कार्य संपन्न कराया है। ईदगाह मार्गों पर भी व्यवस्थाएं निर्धारित की गई हैं। आवारा पशुओं को भी देर शाम से ही बाड़े में बंद कराएं। जिससे नमाज के दौरान आवारा पशु ईदगाह स्थलों में न घुस सकें। इसके लिए पशु पालकों को भी कड़े निर्देश जारी किए हैं। पर्व के चलते बाजारों में भी काफी चहल पहल रही। लोगों ने बाजारों से पर्व से संबंधित खाद्य सामग्री व अन्य सामान की जमकर खरीदारी की। रेडीमेड कपड़े, श्रंगार का सामान भी बाजार से खरीदा गया। गंदानाला, बड्डूनगर, जामा मस्जिद, मोहल्ला नवाब आदि क्षेत्रों में पूर्व संध्या से ही रोशनी, झालरें जगमगाने लगे।