फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dauji procession with music, devoties did dance

बैंडबाजों के साथ निकाली दाऊजी शोभायात्रा

Sat, 19 Sep 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
dauji procession with music, devoties did dance
बलदाऊजी महाराज का जन्मदिन शनिवार को श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। दाऊजी मंदिर में सुबह हवन पूजन हुए। शाम को शहर व कस्बा अवागढ़ में आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बलदाऊ के रथ को खींचने के लिए भक्तों में होड़ मची रही। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वहीं अवागढ़ में वार्ष्णेय समाज के प्रतिष्ठान बंद रहे।
विज्ञापन


पुरानी बस्ती स्थित दाऊजी महाराज मंदिर में सुबह हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। शाम को पूजा-अर्चना कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रथ पर दाऊबाबा की प्रतिमा विराजमान थी। रथ को खींचने के लिए भक्तों में होड़ मची रही। वहीं भगवान गणेशजी, राधाकृष्ण, शिव पार्वती आदि की झांकी के अलावा डोला शामिल था। बैंडबाजों की मधुर ध्वनि पर भक्त झूमते नाचते चल रहे थे। जगह-जगह पुष्पवर्षा व आरती उतारकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर मारहरा दरवाजा, पटियाली गेट, लोकमन तिराहा, वली मोहम्मद चौराहा, कैलाश मंदिर, मेहता पार्क, घंटाघर, हाथी गेट, जीटी रोड होते हुए रात को मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हो गई।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रबंधक संजय वार्ष्णेय, डॉ. दिलीप गुप्ता, गणेश वार्ष्णेय, चेतन स्वरूप आलोक वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय, राकेश वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।

कस्बा अवागढ़ में किला रोड स्थित दाऊजी महाराज मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। सुबह सबसे पहले मंगला आरती हुई। इसके बाद प्रभातफेरी निकली। बाद में मंदिर पर हवन, जन्म आरती हुई। दोपहर को भव्य शोभायात्रा मंदिर से निकाली गई जो किला रोड, कोतवाली, बारहद्वारी, अखाड़ा चौराहा, रोडवेज तिराहा, आगरा रोड होते हुए पुन: मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा में 12 से ज्यादा झांकिया शामिल थीं। इसमें काली अखाड़ा अपना प्रदर्शन करता चल रहा था, वहीं राधा कृष्ण स्वरूप बने कलाकार लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। सजातीय भोज अक्रूर सेवा मंडल ने कराया। इस दौरान समाज के प्रतिष्ठान बंद रहे। रात को रसिया दंगल का आयोजन हुआ। इसमें हाथरस के रामवीर-अलीगढ़ की विनीत छंगा पार्टी के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संजीव वार्ष्णेय, राजेश वार्ष्णेय, मंगलसेन, मनोज खलीफा, किशन सुरेंद्र वार्ष्णेय, हरिओम वार्ष्णेय, करन वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed