{"_id":"571905394f1c1b6b5f8b48aa","slug":"das-ghante-bijalee-katautee-ne-badhaee-museebat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस घंटे बिजली कटौती ने बढ़ाई मुसीबत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस घंटे बिजली कटौती ने बढ़ाई मुसीबत
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Thu, 21 Apr 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
पानी भरते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारा बढ़ने के साथ ही विद्युत लाइन और ट्रांसफार्मर में फॉल्ट बढ़ने से बिजली कटौती के घंटे बढ़ने लगे हैं। बुधवार रात से लेकर गुरुवार दोपहर तक पुरानी बस्ती समेत नगर की आधा दर्जन कालोनियाें में बिजली गुल रही। गुरुवार को देहात बिजलीघर के ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने से दोपहर में चार घंटे बिजली गुल होने से उपभोक्ता परेशान हो गए। गुरुवार सुबह पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से लोग हैंडपंप से पानी भरते दिखाई दिए।
गुरुवार रात नई बस्ती, लालपुर, संजयनगर, वर्मा नगर, पुलिस लाइन, बंगलादेश कालोनी में आनंद बिहार में रात एक बजे से गुरुवार सुबह आठ बजे तक बिजली गुल रही। गुुरुवार सुबह आठ बजे पांच मिनट के लिए बिजली दर्शन देने के बाद एक फिर गुल हो गई और दोपहर एक बजे आई। इसके चलते हजारों उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोग हैंडपंप से पानी भरते दिखाई दिए। पावर कर्मियों ने बिजली गुल होने का कारण एलटी लाइन में कई जगह फाल्ट होना बताया है। इसके अलावा गुरुवार को ग्यारह बजे देहात बिजलीघर के ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने के कारण लगतार चार घंटे बिजली गुल रही। इसके चलते दोपहर में भीषण गर्मी में करीब चार हजार उपभोक्ताओं को पसीना बहाना पड़ा। गुरुवार को जिन कालोनियों में बिजली गुल रही उनमें शिकोहाबाद और आगरा रोड फीडर की जुड़ी कालोनियों के उपभोक्ता हैं। निगम शहर वितरण के अधिशासी अभियंता का राजीव चतुर्वेदी ने कहा देहात बिजली घर के ट्रांसफार्मर फाल्ट होने के कारण गुरुवार को दिक्कत हुई है। समस्या दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।