फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Current two buffalo died, the villagers Ruckus

करंट से दो भैंस मरी, ग्रामीणों का हंगामा

Sat, 27 Aug 2016 10:32 PM IST
अमर ब्ययूराो एटा
अमर ब्ययूराो एटा Updated Sat, 27 Aug 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Current two buffalo died, the villagers Ruckus
करंट से दो भैंस मरी, ग्रामीणों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
गांव उद्देतपुर में टूटे पड़े ग्यारह हजार लाइन के तार की चपेट में आकर शनिवार को दो भैंस मर गई। जिसके बाद ग्रामीणाें ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। मामले की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। मामले की तहरीर पशु पालक ने विद्युत विभाग के विरुद्ध दे दी है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के गांव उद्देतपुर निवासी राजकुमार और उनके भाई जगदीश गांव में खाली पड़े प्लाट में भैंस बांधते थे। पास में ही ट्रांसफार्मर लगा होने के साथ प्लाट के ऊपर से ग्यारह हजार की लाइन जा रही है। शनिवार सुबह तार टूटकर प्लाट में गिर गया और प्लाट में करंट फैलने से दो भैंस मर गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों में विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग को पहले ही ट्रांसफार्मर नहीं लगाने की बात कही थी वो नहीं माने। जिसके चलते  हादसा हुआ। मामले की तहरीर पीड़ित ने दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed