{"_id":"58d95a424f1c1bfe0a63e3e1","slug":"yogee-ko-bulao-tabhee-hatoonga","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी को बुलाओ तभी हटूंगा ...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
योगी को बुलाओ तभी हटूंगा ...
amar ujala
Updated Tue, 28 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर लेटे बाबा को ले जाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
योगी को बुलाओ तभी सड़क से हटूंगा। बस चालक के दुर्व्यवहार से आहत एक बाबा सोमवार को चौराहे पर उतर कर सड़क पर लेट गया। इससे जाम लग गया। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक उसकी मान-मनौव्वल की। आखिर में पुलिसवालों ने उसे जबरन वहां से हटाया।
बाबा अनमोल पाराशरी निवासी बदायूं बस से अमावस्या पर गंगा नहाने जा रहे थे। बताया जाता है कि उन्होंने चालक से बस के सोरों जाने के बारे में पूछा, तो ड्राइवर ने बाबाओं के संबंध में अभद्र टिप्पणी कर दी। इससे बिफरे बाबा बिलराम गेट चौराहे पर नीचे उतरे और बस के सामने लेट गए। वह बार-बार योगी को बुलाने की जिद कर रहे थे। बाबा के जमीन पर बस के आगे लेटते ही चौराहे पर जाम लग गया। चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस कर्मी ने उन्हें मनाने की कोशिश की। चालक ने भी बाबा से माफी मांगी पर बाबा अपनी जिद पर अड़े रहे। इससे चौराहे पर वाहनों की भीड़ लगने लगी। जाम को देखते हुए यातायात पुलिस कर्मियों ने कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। मौके पर आई पुलिस बाबा को जीप पर बैठाकर कोतवाली ले गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बाबा का गुस्सा शांत होने पर उन्हें जाने दिया गया।
भैया अब बाबा का राज है
बाबा को जमीन पर लेटा देख उधर से गुजर रहे राहगीर भी अपने हिसाब से टिप्पणी कर रहे थे। कुछ लोग तो कहते सुने गए कि भैया अब प्रदेश में बाबा का राज है। फोटो