{"_id":"5aafbf104f1c1bab758b63e2","slug":"woman-committed-suicide-due-to-doubting-husband-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति करता था शक, बर्दाश्त न कर पाने पर महिला ने उठाया ये कदम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति करता था शक, बर्दाश्त न कर पाने पर महिला ने उठाया ये कदम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : google
एटा जिले के जलेसर के गांव मुढ़ई प्रहलाद नगर में दो बच्चों की मां ने पति के शक करने की आदत से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के परिजनों ने पति पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया गया है कि जलेसर के गांव मुढई निवासी एक महिला के जेवरात कुछ दिन पहले चोरी हो गए थे। जिसे लेकर उसका पति अपने चचेरे भाई पर शक करता था। साथ ही पत्नी पर आरोप लगाता था कि उसके चचेरे भाई से अवैध संबंध हैं। इसको लेकर कई दिनों से वह घर में क्लेश कर रहा था।
सोमवार को पति के आरोपों से आहत और क्लेश से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चों ने जब अपनी मां को फांसी के फंदे पर झूलता देखा तो चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद वहां पड़ोस के काफी लोग एकत्रित हो गए।

Trending Videos
सांकेतिक चित्र
- फोटो : आत्महत्या
मौके पर पहुंचे महिला के पति ने कमरे का गेट तोड़कर महिला को बाहर निकाला। जानकारी पर महिला के परिजन भी पहुंच गए। काफी देर के हो-हंगामे के बाद परिवार और गांव के बुजुर्गों ने महिला के परिजनों को शांत कराया। महिला के परिजनों ने उसके पति पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।