फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   SBI entered the crook, tried to open the strong room

एसबीआई में घुसे बदमाश, स्ट्रांग रूम खोलने की कोशिश

Wed, 17 Feb 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 17 Feb 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
SBI entered the crook, tried to open the strong room
भारतीय स्टेट बैंक शाखा में मंगलवार रात बदमाश घुस गए। बैंक के अंदर स्ट्रांग रूम खोलने की कोशिश की गई। बुधवार सुबह जब बैंक मैनेजर बैंक पहुंचे तब घटना का पता चला। स्ट्रांग रूम और अलमारी में चाबी लगी थी। छत से नीचे आने वाले तीन गेट टूटे पडे़ थे। प्रबंधक ने बैंक में किसी भी आर्थिक नुकसान से इनकार किया है।
विज्ञापन

एसबीआई शाखा प्रबंधक रघुवीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी में रात 8.32 बजे से दोनों बदमाश बैंक की छत से टार्च जलाकर गेट तोड़ते हुए दिख रहे हैं। दोनाें नौ बजे बैंक के अंदर पहुंचे और सबसे पहले लाइट जाकर प्रबंधक की केबिन और अलमारी खंगाली तो उन्हें कुछ चाबियां मिल गईं। यह चाबियां स्ट्रांग रूम की समझ दोनों स्ट्रांग रूम खोलने की कोशिश करते रहे, लेकिन असफल रहे। इसके बाद दोनों दोबारा प्रबंधक के केबिन में आए और स्ट्रांग रूम नहीं खुलने का गुस्सा प्रबंधक का कंप्यूटर, माउस, की-बोर्ड तोड़ कर निकाला। प्रबंधक की माने तो जब शातिरों ने केबिन में सीसीटीवी कैमरा लगा देखा तो उन्होंने 9.32 बजे कैमरे के  तार निकाल दिए। इसके बाद उनकी कोई लोकेशन बैंक शाखा के अंदर नहीं दिखाई दी। लुटेरे स्ट्राॅंग रुम के लॉक में पुरानी चाबियां लगी छोड़ गए। बुधवार सुबह जब प्रबंधक रघुवीर सिंह ने बैंक का गेट खोला तो उन्हे केबिन में बल्ब जलता मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed