Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Overcome by remorse for a theft, a young man wrote a suicide note and hanged himself.

Kanpur News: चोरी की आत्मग्लानि में युवक ने सुसाइड नोट लिख लगाया फंदा

Sun, 15 Nov 2026 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Overcome by remorse for a theft, a young man wrote a suicide note and hanged himself.
कानपुर। बाबूपुरवा में अभिषेक (25) ने चोरी की आत्मग्लानि में फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव दो दिन तक कमरे में पंखे से बंधे मफलर के सहारे लटकता रहा। शनिवार को भाई उसे कमरे में देखने पहुंचा तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस व फॉरेंसिक को मौके से सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था- मैंने चोरी की, मुझे अपनी गलती पर अफसाेस हो रहा है इसलिए मैं जान दे रहा हूं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

बगाही भट्टा निवासी अभिषेक पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। माता-पिता की मौत और तीन बहनों की शादी के बाद वह बड़े भाई सौरभ के साथ एक ही मकान में रहता था। दोनों अलग-अलग मंजिल पर रहते थे। सौरभ मजदूरी करता है जबकि अभिषेक नौघड़ा में कपड़े की दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन

बाबूपुरवा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि सुसाइड नोट में अभिषेक चोरी करने की आत्मग्लानि में खुदकुशी करने का जिक्र किया है। हालांकि, चोरी कहां की थी, इसका जिक्र नहीं है। बड़े भाई को भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed