{"_id":"6af8ba80621d0553bc029a84","slug":"rs-15-lakh-and-a-mobile-phone-stolen-from-the-donation-box-at-the-mata-temple-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-166775-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: माता मंदिर की दानपेटी से डेढ़ लाख रुपये और मोबाइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: माता मंदिर की दानपेटी से डेढ़ लाख रुपये और मोबाइल चोरी
विज्ञापन
ग्राम बुधैडीं स्थित माता मंदिर में हुई चोरी। संवाद
जखौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम बुधैडीं स्थित माता मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने मंदिर की दान पेटी से करीब डेढ़ लाख रुपये और एक मोबाइल फोन चुरा लिया। शनिवार सुबह करीब 8 बजे मंदिर के पुजारी को चोरी का पता चला।
पुजारी को साफ-सफाई करते समय दान पेटी अपने स्थान पर नहीं मिली। तलाश करने पर दान पेटी मंदिर की छत पर खाली पड़ी मिली। दान पेटी में रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की दान राशि गायब थी। मोबाइल फोन भी मंदिर से नहीं मिला। पुजारी ने ग्रामीणों को सूचित किया, जिसके बाद वे थाना जखौरा पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
माता मंदिर में हुई चोरी से ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि दान राशि का उपयोग धार्मिक कार्यों और मंदिर की व्यवस्थाओं में होता है। इतनी बड़ी रकम की चोरी चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द खुलासा करने की मांग की है। पुलिस टीम घटनास्थल पर गहनता से जांच कर रही है और अज्ञात चोरों की तलाश में अभियान चलाया है।
विज्ञापन
00000000
मंदिरों में चोरी की बढ़ती घटनाएं
- 21 दिसंबर 2024 थाना जाखलौन क्षेत्र स्थित रणछोर धाम मंदिर से दानपात्र चोरी।
- 24 नवंबर 2025 कस्बा जखौरा स्थित शारदा माता मंदिर से दानपेटी की चोरी।
- 3 दिसंबर 2025 शहर में रेलवे स्टेशन के पास स्थित मंदिर से हनुमान मूर्ति का मुकुट व छत्र चोरी।
- 31 जनवरी 2026 कस्बा जखौरा स्थित गणेश मंदिर से चांदी के दो छत्र चोरी।
- 13 फरवरी 2026 कस्बा गिरार के राम जानकी मंदिर से दानपेटी की चोरी।
- 20 फरवरी 2026 थाना जखौरा के कस्बा बांसी स्थित हजारिया महादेव मंदिर से चांदी के मुकुट, आभूषण और नकदी की चोरी।
- 4 सितंबर 2026 को थाना मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम प्यासा में साकेत बिहारी राम दरबार मंदिर से मूर्तियाें के तीन चांदी के मुकुट व छत्र चोरी।
- 27 सितंबर 2026 को थाना जखौरा के कस्बा बांसी में मन तालाब मंदिर में चोरी। इनवर्टर, घंटी और सामान हुआ चोरी।
-26 अक्तूबर 2026 को थाना जखौरा के ग्राम थनवारा में बालाजी मंदिर से छत्र-मुकुट समेत 100 घंटे और 4 पीतल की मूर्तियां चोरी
000000000