{"_id":"6af8ba942a30b628720398ba","slug":"minor-from-jammu-and-kashmir-who-was-on-her-way-to-lucknow-is-safe-in-ambala-ambala-news-c-36-1-amb1001-172654-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लखनऊ जा रही जम्मू-कश्मीर की नाबालिग अंबाला में सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लखनऊ जा रही जम्मू-कश्मीर की नाबालिग अंबाला में सुरक्षित
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से संरक्षण में लगी गई किशोरी के साथ आरपीएफ व संस्था पदाधिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। घर से बिना बताए लखनऊ में अपने एक परिचित युवक से मिलने जा रही जम्मू-कश्मीर की एक नाबालिग लड़की को आरपीएफ और जिला युवा विकास संगठन की टीम ने कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित उतार लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई, मेडिकल परीक्षण और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की ओर से काउंसलिंग के बाद किशोरी को जम्मू से पहुंची उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया।
आरपीएफ थाने के एसआई पंकज को रेलवे कंट्रोल से सूचना मिली थी कि जम्मू से वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12238 में 16-17 वर्ष की एक किशोरी अकेली सफर कर रही है। सूचना पर आरपीएफ टीम ने ट्रेन के अंबाला कैंट पहुंचते ही किशोरी को सुरक्षित उतार लिया। इसके बाद एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के तहत जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन अलायंस की सहयोगी संस्था जिला युवा विकास संगठन को सूचित किया गया।
संगठन के अध्यक्ष परमजीत सिंह बडोला के निर्देश पर स्टेट प्रोग्राम मैनेजर अजय तिवारी व सदस्य अंजलि आरपीएफ थाने पहुंचे। थाने में एएसआई पंकज और एएसआई बलजीत की मौजूदगी में की गई पूछताछ में ग्रेटर कैलाश (जम्मू-कश्मीर) निवासी किशोरी ने बताया कि आठवीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान उसकी जान-पहचान 19 वर्षीय एक युवक से हुई थी, जो ड्राइवर का काम करता है। कुछ दिनों से युवक द्वारा बात न किए जाने के कारण वह वीरवार शाम घर पर बिना बताए उससे मिलने लखनऊ के लिए निकल पड़ी थी।
विज्ञापन
-- -- --
मां कर रही थी तलाश, सीडब्ल्यूसी ने की काउंसिलिंग
संगठन की टीम ने जम्मू में किशोरी की मां से फोन पर संपर्क किया। मां ने बताया कि वे कल से ही बेटी की तलाश कर रही थीं और स्थानीय पुलिस व रेलवे स्टेशन पर भी सूचना दे चुकी थीं। बेटी के अंबाला में सुरक्षित होने की खबर सुनकर उन्होंने राहत की सांस ली। इसके बाद संगठन की टीम व महिला आरपीएफ कर्मी अंशु बाला ने थाने में डीडीआर दर्ज करवाई और नागरिक अस्पताल में किशोरी का मेडिकल करवाया। बाद में सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन रंजिता सचदेवा के समक्ष किशोरी को पेश किया गया। समिति ने किशोरी और परिजनों की काउंसलिंग कर उसे सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और दस्तावेजों की जांच के बाद मां को सौंप दिया।