फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rural farm's body was found in pieces

खेत में टुकड़ों में मिला ग्रामीण का शव

Tue, 04 Aug 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Tue, 04 Aug 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Rural farm's body was found in pieces
ग्राम कादरवाड़ी से पांच दिन से लापता ग्रामीण का क्षत विक्षत शव भीलौर के गन्ने के खेत में बरामद हुआ। शव की शिनाख्त उसके कपड़े एवं उसके हाथ में  मौजूद छह उगंलियों से हुई। ग्रामीण को 30 जुलाई को आरोपी घर से बुलाकर ले गया था। पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चंद्रपाल साहू (50) का शव पुलिस ने ग्राम भीलौर में ईख के एक खेत से बरामद कर लिया। शव कंकाल के रूप में कई टुकड़ों में खेत में छितरा पड़ा था। शव को जंगली जानवर खाने के कारण कंकाल के टुकड़े बरामद हुए। शव मिलने की खबर परिवारीजनों को मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक चंद्रपाल को 30 जुलाई को शाम 8 बजे ग्राम कुबेर नगरी निवासी महेश बघेल अपने साथ घर से बुलाकर ले गया था। चंद्रपाल को अपने घर में शराब पिलाने के बाद उसे भीलौर ले जाकर ईख के खेत में अपने अन्य साथियों के साथ उसकी हत्या कर दी। धारदार हथियार से उसके शरीर के कई टुकड़े कर खेत में फेंक दिए। हत्या करने के बाद आरोपी महेश फरार हो गया। अगले दिन जब चंद्रपाल घर नहीं लौटे तो उनकी पत्नी सावित्री देवी ने कुबेरनगरी, भीलौर आसपास के गांवों व रिश्तेदारी में उनको तलाशा लेकिन चंद्रपाल का कोई सुराग नहीं लगा। एक अगस्त को कोतवाली में सावित्री देवी ने महेश के खिलाफ पति को घर से बुलाकर गायब कर देने का मामला कोतवाली में दर्ज कराते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ पुलिस का घेराव किया था।
विज्ञापन

पुलिस कप्तान के निर्देश पर स्थानीय पुलिस, क्राइम ब्रांच, एसओजी ने आरोपी व गायब ग्रामीण की तलाश में तीन दिन तक लगातार छापामारी की। तीन अगस्त को एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर पुलिस पर ढिलाई का आरोप लगाते हुए सावित्री देवी ने एक बार फिर गांव वालों  के साथ विरोध प्रकट किया था। मंगलवार को पुलिस ने ग्रामीणेां की सूचना पर चंद्रपाल की लाश के टुकड़े बरामद कर सील कर दिए तथा उनको पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। पुलिस ने आरोपी महेश के रिश्तेदार डोरीलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी शीघ्र गिरफ्त में होगा-सीओ
सोरों। सीओ एके सिंह ने बताया कि मृतक चंद्रपाल की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया था। जिसे जंगली जानवर खा गये। शव का कंकाल बरामद कर लिया गया है। आरोपी महेश को पुलिस शीघ्र ही गिरफ्तार कर लेगी।


50 हजार रुपये के लिए की चंद्रपाल की हत्या
सोरों। मृतक चंद्रपाल की हत्या का कारण 50 हजार रुपये के लिए बताया जा रहा हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चंद्रपाल पैसे लेनदेन का काम करता था। चंद्रपाल ने कुछ माह पूर्व महेश को 50 हजार रुपये दिए थे, जिन्हें वापस मांगने का दबाव बनाने पर उसकी हत्या कर दी गई होगी। सही कारण तो आरोपी महेश की गिरफ्तारी के बाद ही पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed