फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   galla vyaapaaree ke ghar dinadahaade loot

गल्ला व्यापारी के घर दिनदहाड़े लूट

Fri, 16 Dec 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Dec 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
galla vyaapaaree ke ghar dinadahaade loot
दिनदहाड़े लूट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बेखौफ बदमाशों ने मोहल्ला महावीर गंज में शुक्रवार को दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी के यहां लूट की। मिठाई लेकर घर में घुसे बदमाश महिला को बंधक बनाकर लाखों के जेवर और कैश ले भागे। लोगों के पीछा करने पर फायरिंग भी की। घटना से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन

मोहल्ला महावीरगंज निवासी अजब सिंह राजपूत गल्ला व्यापारी है। उसके यहां शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे के तीन व्यक्ति मिठाई लेकर आए। अनजान लोग देख मोहल्ले की महिलाआें के टोका तो बदमाशों ने बहन के घर जाने की कही। वहीं खटखटाने पर जैसे ही गल्ला व्यापारी की पत्नी सूरजमुखी ने दरवाजा खोला। तीनों युवकों ने उसे दबोच कर गेट बंद कर लिया। महिला के मुंह पर टेप चिपका कर अलमारियों की चाबी मांगी। चाबी नहीं मिलने पर बदमाशों ने अलमारी के ताले तोड़ कर जेवर, नकदी, चेकबुक आदि लूट लिया। लूटपाट के बाद जैसे ही बदमाश घर से निकले। महिला ने शोर मचा दिया। मोहल्ले के युवकों ने बदमाशों का पीछा किया, तो फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि घटना की देर शाम तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी।
विज्ञापन

इनसेट
दुकान पर व्यापारी और स्कूल में थे बच्चे
जलेसर। महावीरगंज में गल्ला व्यापारी के घर हुई वारदात के वक्त गृहस्वामी अजब सिंह गल्ले की आढ़त पर था। बच्चे स्कूल गए थे। घर में महिला सूरजमुखी ही अकेली थी। ऐसे में आशंका है कि घटना से पहले बदमाशों ने रेकी करके इसकी पहले से जानकारी कर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed