{"_id":"5846ea714f1c1b9b19448626","slug":"doolha-dulhan-ka-saamaan-choree-tahareer","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा-दुल्हन का सामान चोरी, तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूल्हा-दुल्हन का सामान चोरी, तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
सामान चोरी
- फोटो : saamaan choree
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई ईदगाह इस्माइलपुर रोड पर सोमवार की रात चोरों ने दूल्हा और दुल्हन के कपड़े, आभूषण और अन्य सामान उड़ा दिए। इससे उनकी शादी में खलल पड़ गई है। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है।
नई ईदगाह इस्माइलपुर रोड निवासी बारिश मियां के पुत्र की 18 दिसंबर को शादी होनी है। इसके चलते घर में शादी की तैयारी चल रही है। साथ ही जोड़े के लिए कपड़े, जेवर और अन्य सामान लाकर रखा गया है। बारिश मियां शादी के कार्ड बांटने के लिए बाहर गए थे। इस दौरान रात में घर पर ताला लगा देख सामान चोरी कर लिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। वहीं, चोरों ने अमापुर रोड पर डीएम आवास के निकट एक आटो पार्ट्स की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर इस दौरान दुकान से एक लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर दे दी है।