फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime

पुलिया से टकराकर पलटी कार, महिला की मौत, सात घायल

Mon, 14 Dec 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime
एटा। चार बच्चों और दो महिलाओं सहित आठ लोग कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे, तभी पुलिया से कार टकराकर पलट गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि अन्य सवारों के भी चोटें आईं। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ आगरा रोड स्थित गांव सामंत खेड़ा पुलिया के पास रविवार की रात करीब नौ बजे कार टकराकर पलट गई। इसमें अंजू (22) पत्नी रजनीश निवासी गांव बहादुरपुर थाना एलाऊ जिला मैनपुरी की मौत हुई है। जबकि मृतका की पांच वर्षीय बेटी रिया और तीन वर्षीय पलक सहित गजेंद्र पुत्र रामेश्वर इनकी पत्नी पिंकी, बेटा गगन, बेटी दृष्टि और कार चालक राहुल निवासीगण गांव सोंहार थाना मलावन के हल्की चोटें आई हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

घायल गजेंद्र सिंह ने बताया है कि उसके गांव का राहुल गुरुग्राम से शादी समारोह में कार लेकर शामिल होने आया था। रविवार की रात करीब आठ बजे गुरुग्राम वापस हो रहा था, इसी कार में बैठकर सभी लोग जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। गजेंद्र ने बताया है कि मेरा साला रजनीश गुरुग्राम में ही एक कंपनी में नौकरी करता है उसने अपनी पत्नी को साथ लाने के लिए कह दिया था, इसलिए अंजू को भी साथ लेकर जा रहे थे, लेकिन हादसे में मौत हो गई। चालक राहुल ने बताया है कि सामने से ट्रक आ रहा था उसकी रोशनी में संकरी पुलिया का अंदाजा नहीं लगा और कार पुलिया से टकराकर पलट गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed