{"_id":"5fd7a3fb8ebc3e3b5c03c450","slug":"crime-etah-news-agr471974359","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलते कंटेनर व कार में लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलते कंटेनर व कार में लगी आग, लाखों का सामान जला
विज्ञापन
ट्रक में आग लगने के बाद ट्रक से सामान बाहर निकाल कर आग बुझाते फायरकर्मी ।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अंबाला, पंजाब से लखनऊ जा रहे कोरियर कंपनी के कंटेनर में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने की खबर पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया। कंटेनर में भरा करीब एक लाख रुपये का सामान जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि एक गैस किट लगी कार आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गई है।
कोतवाली देहात कासगंज रोड रेलवे पुल स्थित एस्सार पंप के पास सोमवार की सुबह करीब 11 बजे गति कोरियर कंपनी के कंटेनर में आग लग गई। चालक मुहम्मद जाकिर पुत्र बाबू खां निवासी मोहल्ला नबाव शहर व जिला कासगंज को राहगीरों ने बताया कि कंटेनर से धुआं निकल रहा है तब आग लगने की जानकारी हो सकी। चालक ने बताया है कि वह अंबाला पंजाब से लखनऊ के लिए रविवार की दोपहर करीब दो बजे निकला था। साथ में दूसरा कंटेनर भी चल रहा था लेकिन वह जाम में फंसने के चलते करीब 500 मीटर दूर हो गया था। चालक ने बताया कि वह कंपनी का करीब एक वर्ष से कंटेनर चला रहा है और आग लगने की कोई वजह समझ में नहीं आ रही है।
थाना नयागांव क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी उपेंद्र सिंह पुत्र सियाराम ने अपनी निजी वैन कार को सोमवार की सुबह करीब आठ बजे स्टार्ट किया, तभी अचानक कार में आग लग गई। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तबतक कार जलकर राख हो गई। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया है कि कार में आग लगने की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी लेकिन तब कि कार जल चुकी थी। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी राहुल गौतम ने बताया है कि कंटेनर में आग लगने की सूचना पर टीम के साथ पहुंचे और आग पर किसी तरह से काबू पाया गया। करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। वहीं कार में आग लगने की जानकारी मिली थी अलीगंज से गाड़ी गई तब तक ग्रामीणों ने आग को बुझा लिया था।