{"_id":"5ddaab218ebc3e54e3791b5a","slug":"crime-etah-news-agr4168390178","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर दो लाख निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम बदलकर दो लाख निकाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। एक शातिर ने सीधे-साधे व्यक्ति को ठगी का शिकार बना लिया। जब वह एटीएम से रकम निकालने पहुंचा तो उसके पीछे ठग भी पहुंच गया। मदद करने की कहकर शातिर ने एटीएम कार्ड बदल दिया और खाते से कई बार में दो लाख रुपये पार कर दिए गए। पीड़ित ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली नगर स्थित रेलवे रोड पर एक एटीएम से सुखवीर पुत्र रामप्रकाश निवासी गांव बरा थाना पिलुआ 31 अक्तूबर को कुछ रकम निकालने पहुंचा। पीछे से एक शातिर व्यक्ति केबिन में घुस आया और मदद करने की कहकर कार्ड ले लिया। आरोप है कि युवक ने गोपनीय पिन नंबर पूछकर रकम निकालकर दे दी, लेकिन एटीएम कार्ड बदलकर चला गया। इसके बाद शातिर ने एटीएम से कई बार में 40-40 हजार करके दो लाख रुपये निकाल लिए।
पीड़ित सुखवीर का कहना है कि एटीएम केनरा बैंक पिलुआ से लिया था, युवक ने एटीएम बदल दिया इसके बाद जब भी रकम निकालने किसी भी एटीएम में गया तो पासवर्ड गलत बताता था। इसको लेकर जब बैंक पहुंचा तो मैनेजर ने ठगी का शिकार होने की बात बताई तब तक दो लाख रुपये खाते से निकाले जा चुके थे। जो एटीएम दिया, वह सतेंद्र कुमार निवासी गांव दुला पोस्ट मितरौल के नाम से जारी है। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।