फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime

आठ दिन से गायब युवक का सुराग न लगने पर जाम लगाया

Sun, 24 Nov 2019 09:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
crime
अलीगंज के लापता हुए व्यक्ति मुबीन खां का फाइल फोटो - फोटो : ETAH
अलीगंज (एटा)। मोहल्ला लुहारी दरवाजा से आठ दिन से लापता युवक के अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इससे गुस्साए परिजनों ने रविवार को गांधी मूर्ति चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने उन्हें समझाकर जाम खुलवाया और हर संभव सहायता का भरोसा दिया। मुबीन खां पुत्र शब्बीर खां भट्ठे पर लेबर की ठेकेदारी करता है। 17 नवंबर को दोपहर 11 बजे घर से साले चांद मियां और चार अन्य साथियों के साथ सरौठ गांव जाने की कहकर गया था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा और साले को सौ रुपयेे देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

कई दिन बाद भी जब मुबीन नहीं आया तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर परिजनों ने गांधी मूर्ति चौराहा पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मुबीन की पत्नी परवीन की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुबीन की पत्नी परवीन ने बताया कि पति को कांशीराम कॉलोनी निवासी गुड्डू, विक्रम, राजकुमार और संजू साथ ले गए थे। पति के पास लेबर को देने के लिए दो लाख रुपये पास में थे। उन्हें अंदेशा है कि पति की इन लोगों ने या तो हत्या कर दी है या फिर कहीं गायब कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed