फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime

संशोधित चालक की भी हुई मौत, जज और अर्दली की हालत नाजुक

Fri, 22 Nov 2019 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
crime
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद हादसे में मृत ड्राइवर के परिजन - फोटो : ETAH
एटा। आगरा मार्ग पर अवागढ़ के पास बृहस्पतिवार देर रात हुए सड़क हादसे में अपर जिला जज प्रथम के पिता की मौत के बाद शुक्रवार को चालक की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे न्यायालय परिसर में शोक की लहर फैल गई। अधिवक्ताओं व न्यायालय कर्मियों ने शोक सभा के बाद काम बंद कर दिया। रिपोर्ट देर से दर्ज होने के कारण देर शाम तक दोनों शवों के पोस्टमार्टम नहीं हो सका। उधर जज व अर्दली की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

अपर जिला जज प्रथम अशोक कुमार बर्नवाल अपने पिता शिव मंदिर बर्नवाल और अर्दली राजपाल सिंह व चालक चंद्रकेश यादव निवासी जरगवां थाना रामघाट जिला बुलंद शहर के साथ कार से टूंडला जा रहे थे। एटा-आगरा मार्ग पर अवागढ़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे उनके पिता शिव मंदिर बर्नवाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जज, अर्दली और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। वहां देर रात उपचार के दौरान चालक चंद्रकेश की भी मौत हो गई। वहीं अपर जिला जज अशोक कुमार और अर्दली राजपाल की हालत नाजुक बनीं हुई है। इधर हादसा होने के बाद परिजन आगरा पहुंच गए, इसी के चलते वजह से थाने में तहरीर देर से पहुंची। इस कारण दोनों के पोस्टमार्टम में भी देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed