{"_id":"6206a5b45284a9091e734ee2","slug":"corona-infected-will-be-able-to-vote-later-etah-news-agr5239589158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित सबसे बाद में डाल सकेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित सबसे बाद में डाल सकेंगे वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोरोना संक्रमित मतदाताओं को भी मतदान करने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए उनको पीपीई किट मुहैया कराई जाएगी। आयोग की कोशिश है कि कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित नहीं रहे। स्वास्थ्य विभाग को पीपीई किट मतदान वाले दिन मुहैया कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विधानसभा निर्वाचन के दौरान मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। वृद्ध, दिव्यांगों के लिए अलग से व्यवस्थाएं की हैं, वहीं अब कोरोना संक्रमित मतदान से वंचित नहीं रह सकें। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को पीपीई किट संक्रमितों को उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
मतदान से दो दिन पहले संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग और कोविड सर्विलांस टीम द्वारा चिह्नि किया जाएगा और उनको लाने व ले जाने की व्यवस्थाएं भी स्वास्थ्य विभाग के कंधों पर होगी। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखा जाएगा। संक्रमितों को सबसे अंतिम समय में मतदान करने का मौका पीपीई किट पहनाकर दिया जाएगा ताकि उनका वोट छूट नहीं जाए।