फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

जिले में 22 और निकले कोरोना पॉजिटिव

Sun, 09 Aug 2020 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
corona
एटा। जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में 17 व्यक्ति पॉजिटिव आए हैं, जबकि एमएमयू टीम द्वारा की गई जांच में पांच अन्य कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। वहीं शनिवार देर शाम आई रिपोर्ट में पंद्रह लोग संक्रमित निकले हैं। इनमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सहित उनके परिवार के छह सदस्य शामिल हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 531 हो गई है।
विज्ञापन

जनपद में मोबाइल सर्विलांस अभियान चल रहा है। जहां आशा व एएनएम द्वारा संदिग्धों को चिह्नित किया जा रहा है। इसी के तहत शहर के मोहल्ला कैलाशगंज में नौ व्यक्ति चिह्नित किए गए। जहां सभी की जांच जिला अस्पताल में ट्रूूनॉट मशीन पर कराई गई। रविवार को सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही सकीट में पांच, मारहरा में दो व राजा का रामपुर में एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव निकला है। वहीं रैपिड रिस्पोंस टीम के सदस्य डॉ रविंद्र चौहान के नेतृत्व में जांच की गई। जहां किट पर पांच व्यक्ति पॉजिटिव आए। उधर, शनिवार को देर शाम 15 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सहित उनके परिवार के छह सदस्य पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 31 जुलाई को सेवानिवृत हुए सीएमओ ने चार अगस्त को आगरा में कोरोना की जांच को सैंपल दिया। रविवार को उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं उनका इलाज नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा है। सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया कि रविवार को जिले के 17 लोगों की रिपोर्ट पोर्टल पर पॉजिटिव आई।

वहीं एंटीजन किट पर पांच अन्य पॉजिटिव आए हैं। वहीं शनिवार को आई रिपोर्ट में 15 लोग संक्रमित मिले हैं। सभी से स्वास्थ्य टीम द्वारा संपर्क किया जा रहा है। वह होम आइसोलेट रहेंगे या फिर कोविड अस्पताल में। उसी के अनुसार सभी को शिफ्ट किया जाएगा।
कोविड अपडेट
पॉजिटिव मरीज- 531
स्वस्थ मरीज- 322
जिले में मौत- 10
सक्रिय केस- 178
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed