{"_id":"5eb03e5c8ebc3e9069550e0f","slug":"corona-etah-news-agr440469031","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की लड़ाई में निजी डॉक्टरों का सहयोग जरूरी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की लड़ाई में निजी डॉक्टरों का सहयोग जरूरी : डीएम
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर बैठक लेते डीएम सुखलाल भारती और एसएसपी सुनील कुमार। संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोरोना को लेकर डीएम ने सोमवार को शहर के नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। नर्सिंग होग संचालकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के निर्देश के साथ चिकित्सकों को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया। इसके बाद सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में चिकित्सकों के साथ बैठक भी की।
डीएम सुखलाल भारती व एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने सोमवार को आईएमए पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों के साथ बैठक कर कोरोना लड़ाई में सहयोग का आह्वान किया। साथ ही पूर्ण सुरक्षा का भरोसा देते हुए अपील की कि हॉटस्पॉट क्षेत्र को छोड़कर संपूर्ण जनपद में चिकित्सीय सेवाएं सुचारु की जाएं।
डीएम ने कहा कि देश में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है। ऐसे में विशेष सतर्कता बरती जाए। क्लीनिक पर आने वाले मरीजों की बेहतर देखभाल एवं स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएं। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ डॉक्टर एवं मरीजों द्वारा मास्क सैनिटाइजर के प्रयोग पर भी बल दिया। साथ ही अस्पताल को दो-तीन बार सैनिटाइज करने को भी कहा।
विज्ञापन
डीएम सुखलाल भारती व सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने कोरोना वायरस को लेकर जारी की गाइड लाइन को लेकर शहर के नर्सिंग प्राइवेट अस्पतालों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुभाष मूर्ति स्थित डॉ. शैलेन्द्र जैन, डॉ. रूपा जैन, बली मोहम्मद चौराहा के समीप कान्ती देवी नर्सिंग होम, जीटी रोड पर डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. मुकेश जैन, अरूणा नगर स्थित डॉ श्याम सिंह शाक्य शाक्या नर्सिंग होम, एटा सर्जिकल सेंटर गांधी मार्केट सहित दर्जनों की संख्या में निजी चिकित्सालयों का निरीक्षण कर उनको देखा।
डीएम के आश्वासन के बाद संतुष्ट दिखे चिकित्सक
एटा। पीपीई किट, इन्फ्रारेड थर्मामीटर के अभाव में शहर के तीन दिनों से बंद हॉस्पिटल, नर्सिंग होम व क्लीनिक डीएम के आश्वासन के बाद चौथे दिन खुल गए। चिकित्सकों का कहना है कि जिला प्रशासन के निर्देश के अनुपालन में अभी तक उन्हें उक्त चिकित्सीय सामग्री उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
दिल्ली से लाने की व्यवस्था की जा रही है। आईएमए सचिव डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. प्रदीप गुप्ता आदि का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की स्थिति में नर्सिंग होम, क्लीनिक सील न किया जाए और न ही चिकित्सक के विरुद्ध कोई कार्रवाई की जाए। चिकित्सकों ने बताया कि बैठक में जिला प्रशासन के सहानुभूति पूर्ण आश्वासन के बाद संतुष्ट चिकित्सकों ने सोमवार से चिकित्सीय सेवाएं सुचारु कर दीं।