फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Collectorate offices in locks, the complainant returned

कलक्ट्रेट स्थित कार्यालयों में ताले, लौटे फरियादी

Thu, 02 Mar 2017 12:23 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 02 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Collectorate offices in locks, the complainant returned
दफ्तर में पसरा सन्नाटा - फोटो : Amar Ujala
 जिलाधिकारी पूरे जिले के कर्मचारियों को समयबद्धता और ढंग से काम करने की नसीहत दे रहे हैं। कर्मचारियों को काम करने के तरीके बताए जा रहे हैं, लेकिन डीएम कार्यालय परिसर में ही कर्मचारी समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। डीएम ने मंगलवार को कलक्ट्रेट के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए थे, लेकिन बुधवार को ही कर्मचारियों ने निर्देशों की हवा निकाल दी। बुधवार सुबह अमर उजाला टीम ने कलक्ट्रेट स्थित कार्यालयों के खुलने की हकीकत जानी, तो अधिकतर कार्यालयों पर 10 बजे के बाद भी ताले लटके नजर आए। वहीं कुछ कार्यालय खुले भी तो अधिकारी गायब रहे। जबकि अधिकारियों के बैठने का समय 10 से 12 बजे तक निर्धारित है।
विज्ञापन


संग्रह अनुभाग, सुबह 10.20 बजे
कलक्ट्रेट में बने संग्रह अनुभाग कक्ष में सुबह ताला पड़ा दिखाई दिया। दो महिला कर्मचारी बाहर खड़े होकर कार्यालय खुलने का इंतजार करती नजर आईं। उनसे कार्यालय खुलने के बारे में पूछा गया, तो चपरासी के आने का इंतजार कर रहे हैं। चाबी उसके पास होती है।
विज्ञापन


जिला स्टांप अनुभाग, सुबह 10:25 बजे
स्टांप के रिकार्ड और रखरखाव के लिए बनाए गए जिला स्टांप अनुभाग का हाल भी कुछ ऐसा ही था। कार्यालय तो खुला था, लेकिन कर्मचारी कार्यालय से नदारद नजर आए। फरियादी कर्मचारियों के आने का इंतजार कर परेशानी हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्पसंख्यक कल्याण और वक्फ विभाग 10:30 बजे
अल्पसंख्यकों के कल्याण के बने विभाग में भी ताला पड़ा नजर आया। कर्मचारी भी गायब थे और अधिकारी भी। विभाग का एक दरवाजा जर्जर हो चुका है। जानकारी पर पता चला कि विभाग के खुलने का समय ही 10:30 बजे का है।

शस्त्र अनुभाग, 10:35 बजे
जिले में शस्त्र लाइसेंसों का रखरखाव और जारी करने वाले विभाग में भी सुबह 10:20 बजे तक ताला पड़ा रहा। कक्ष के बाहर शस्त्र लाइसेंस की जानकारी करने के लिए कुछ फरियादी खड़े थे। काफी इंतजार करने के बाद कुछ फरियादी लौट गए।

भूलेख अनुभाग, 10:35 बजे
भूलेख अनुभाग पर 10:35 बजे ताला लगा था। 10:40 पर कर्मचारी कंधे पर बैग टांगकर ताला खोलने पहुंचा। लेकिन विभाग में अन्य कर्मचारी भी गायब नजर आए। ऐसे में लोग परेशान होकर लौटे।


कार्यशाला की तैयारियों का बहाना
कार्यालयों में लेट पहुंचे कर्मचारियों से जब लेट आने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कार्यशाला की तैयारियों में व्यस्त होने का बहाना बनाया। इस दौरान कई कर्मचारियों ने उपस्थिति पंजिका पर 10 बजे से पहले का समय अंकित कर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed