{"_id":"651b021e6e040765740e9160","slug":"cleanliness-campaign-continues-still-there-is-heavy-dirt-all-around-etah-news-c-163-1-eta1001-6245-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्वच्छता अभियान जारी, फिर भी चारों ओर गंदगी भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्वच्छता अभियान जारी, फिर भी चारों ओर गंदगी भारी
Mon, 02 Oct 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
एटा।स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की शुरूआत पहली अक्टूबर को जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने मेडिकल कॉलेज में झाड़ू लगाकर की थी। इसके बाद भी शहर में कई जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
शहर ही नहीं पूरे जिले में ही गांधी-शास्त्री जयंती पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गौतम ने पालिका परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। लेकिन एक ओर जहां सफाई अभियान चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर कई स्थानों पर अभी भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिसकी वजह से संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। सफाई करने वालों की नजरें उस ओर नहीं पहुंच पा रही हैं।
रामलीला मैदान के सामने गंदगी का अंबार
शहर में 10 अक्टूबर से रामलीला का शुभारंभ होने जा रहा है। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। लेकिन शिकोहाबाद रोड की ओर मैदान में काफी ज्यादा गंदगी का ढेर लगा हुआ है। इस गंदगी से लगातार उठती बदबू की वजह से आसपास रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। पास में ही यहां लोग खानपान की चीजों का ठेला लगाते हैं। इन ठेले पर खाने-पीने के लिए लोग आते हैं। यहां की चीजों को खाकर लोग बीमार भी पड़ सकते हैं। पास में ही फल बेचने वाले रामू ने बताया कि कई बार नगर पालिका में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
किदवई नगर पुलिया पर डलावघर से बाहर सड़क तक फैला रहता है कूड़ा
स्वच्छता ही सेवा है के तहत शहर में साफ- सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न माध्यमों से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इसके बाद भी शहर में कई स्थानों पर दिनभर कूड़ा पड़ा रहता है। तो कई स्थानों पर डलाबघर से बाहर पूरी सड़क पर कूड़ा पड़ा दिखाई देता है। ऐसा ही नजारा शहर में कट्टीघर के पास किदवई नगर पुलिया पर दिखाई देता है। जहां डलावघर से बाहर पूरी सड़क पर कूड़ा फैला रहता है। जिसकी वजह से उठती बदबू से लोगों का रास्ता निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
शहर में स्वच्छता अभियान चल रहा है, जहां सफाई नहीं हुई है वहां कराई जाएगी। डलाबघर के बाहर कूड़ा पड़ा रहता है, वहां पुलिया की मरम्मत हुई है इसलिए समस्या है। - एसके गौतम, ईओ नगरपालिका