फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Chaos in Dalit wedding procession in Etah

UP: एटा में दलित की बरात का विरोध...पथराव में घायल हुआ सिपाही, पुलिस की माैजूदगी में डाले गए फेरे

Sun, 22 Jun 2025 09:31 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 22 Jun 2025 09:31 AM IST
सार

बरात में बवाल के दाैरान एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। आला अधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ माैके पर पहुंच गए। पुलिस की माैजूदगी में विवाह संपन्न कराया गया।

विज्ञापन
Chaos in Dalit wedding procession in Etah
माैके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव ढकपुरा में शनिवार शाम बरात चढ़ाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दलित की बरात का ठाकुर समाज के लोगों ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर पथराव हो गया। माैके पर पुलिस पहुंच गई। इसमें एक सिपाही घायल हो गया।
विज्ञापन


गांव ढकपुरा में शनिवार की शाम एक दलित समाज की लड़की की बरात आई थी। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, तभी बरात को निर्धारित रास्ते की जगह दूसरे रास्ते से निकाला गया। जिसको लेकर ठाकुर समाज के लोगों ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। 
विज्ञापन


 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो पथराव होने लगा। पत्थर लगने से एक सिपाही घायल हो गया। सूचना मिलते ही एसएसपी श्याम नारायण सिंह, एएसपी राजकुमार सिंह, एसडीएम जलेसर भावना विमल और सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के संरक्षण में शांतिपूर्ण तरीके से बरात चढ़ने के बाद विवाह संपन्न कराया गया। 

दूल्हा के चाचा देवचरन ने बताया कि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में विवाह सकुशल संपन्न हो गया है और विदा करा के ले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed