{"_id":"6aaad71706a16c41a60c530d","slug":"sdm-expressed-displeasure-upon-finding-cctv-cameras-non-functional-etah-news-c-163-1-eta1003-156725-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सीसीटीवी कैमरे खराब मिलने पर एसडीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सीसीटीवी कैमरे खराब मिलने पर एसडीएम ने जताई नाराजगी
Wed, 16 Sep 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। उपजिलाधिकारी डॉ. शशिशेखर ने आबकारी निरीक्षक कुलदीप कुमार और क्षत्राधिकारी राजेश सिंह के साथ अलीगंज कस्बे और देहात क्षेत्र की शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे नदारद पाए गए, जबकि कुछ पर लगे कैमरे खराब मिले। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और शराब की दुकानों के संचालकों को तत्काल सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार की देर शाम को एसडीएम ने डाक बंगला, कायमगंज रोड, नगला पड़ाव, आंबेडकर मूर्ति, सराय अड्डा और किला रोड स्थित शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। पाया गया कि कुछ दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे ही नहीं थे, और जिन दुकानों पर कैमरे लगे थे, वे भी काम नहीं कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने शराब की बिक्री से संबंधित अभिलेखों की भी जांच की।