फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Police outposts will be set up in Gangpur and Isauli

Etah News: गंगपुर और इसौली में बनेगी पुलिस चौकी

Wed, 16 Sep 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 16 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Police outposts will be set up in Gangpur and Isauli
एटा। जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, दो नए स्थानों पर पुलिस चौकियों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है। डीएम अरविंद सिंह ने अलीगंज तहसील के गंगपुर और जलेसर तहसील के इसौली गांव में पुलिस चौकी निर्माण के लिए भूमि पुलिस विभाग के पक्ष में आवंटित करने के आदेश जारी किए हैं। इस कदम से इन दोनों क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थिति और निगरानी क्षमता में वृद्धि होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अलीगंज तहसील के परगना वरना स्थित ग्राम गंगपुर में गाटा संख्या 156 की 0.098 हेक्टेयर भूमि पुलिस चौकी के निर्माण के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, जलेसर तहसील के परगना जलेसर स्थित ग्राम इसौली में गाटा संख्या 324 की कुल 0.757 हेक्टेयर भूमि में से 0.243 हेक्टेयर जमीन चौकी के लिए आवंटित की गई है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शासनादेश और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed