फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Challan of seven for opening the establishment during weekly closure

Etah News: साप्ताहिक बंदी में प्रतिष्ठान खोलने पर सात के चालान

Fri, 02 Feb 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 02 Feb 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Challan of seven for opening the establishment during weekly closure
एटा। अवागढ़ कस्बे में श्रम प्रवर्तन विभाग की टीम शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी की स्थिति देखने पहुंचे। खुले पाए गए सात प्रतिष्ठान मालिकों के चालान किए। कस्बे में जिला प्रशासन द्वारा साप्ताहिक बाजार बंदी के लिए शुक्रवार का दिन निर्धारित है। लेकिन आधे से अधिक के व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को रोज की तरह खोलकर आदेश की धज्जियां उड़ाते रहते हैं। श्रम विभाग की लगातार की जा रही कार्रवाई के बाद भी व्यापारी साप्ताहिक बंदी का पालन नहीं कर रहे। शुक्रवार दोपहर के समय श्रम विभाग के निरीक्षक राज बाबू और लिपिक मुनेश कुमार कुशवाह पुलिस बल के साथ बाजार पहुंचे। थाना से लेकर बारहद्वारी, अखाड़ा चौराहा, लोहामंडी, गारमेंट्स बाजार, रोडवेज तिराहा, आगरा-एटा मार्ग पर दुकानों का जायजा लिया। टीम को देखकर दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। इस दौरान टीम को सात दुकानें खुली मिलीं। जिनके चालान काटे गए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी यादवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि बंदी का पालन न करने वाले सात व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed