फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   chaimbar nirmaan ke lie adhivaktaon ne kee hadataal

चैंबर निर्माण के लिए अधिवक्ताओं ने की हड़ताल

Fri, 07 Apr 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
chaimbar nirmaan ke lie adhivaktaon ne kee hadataal
अधिवक्ताओं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
निर्माणाधीन जनपद न्यायालय में अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। जिसको लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। हड़ताली अधिवक्ताओं ने चैंबरों के निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को हड़ताल घोषित कर न्यायिक कार्य नहीं किया।
विज्ञापन

हड़ताली अधिवक्ताओं ने बैठक करके प्रस्ताव पारित किया कि प्रशासन चैंबरों का निर्माण नहीं कराता तो अधिवक्ता आंदोलन को तेज करेंगे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयकुमार सक्सेना, इकबाल हुसैन ने कहा कि न्यायालय का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा होने को है। न्यायालय का निर्माण होते ही न्यायालय स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन भवन में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए चैंबर नहीं बनाए गए हैं, ऐसी स्थिति में अधिवक्ता कैसे कार्य करेंगे। अधिवक्ता सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने कहा कि यदि चैंबर निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू नहीं की गई तो अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज होगा। इस दौरान अधिवक्ता पीसी मिश्रा, सुशील कुमार गोयल, अशोक कुमार अग्रवाल, रूप किशोर चांडक, मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत, अभिषेक कुमार गुप्ता, धर्मेश शर्मा, अनुराग शर्मा, प्रदीप कुमार सक्सेना, प्रमोद पुंडीर, संजीव यदुवंशी , रामनिवास राजपूत, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed