फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Candidates shocked after seeing the changed question paper, demand for promotion

Etah News: बदला प्रश्न पत्र देख परीक्षार्थी चकराए, प्रमोट करने की मांग

Wed, 05 Feb 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 05 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Candidates shocked after seeing the changed question paper, demand for promotion
प्रश्न पत्र निरस्त होने की जानकारी देते एलएलबी के छात्र। - फोटो : प्रश्न पत्र निरस्त होने की जानकारी देते एलएलबी के छात्र।
एटा। विश्व विद्यालय की परीक्षाएं चल रहीं है। बुधवार को जनता महाविद्यालय परसोंन में एलएलबी के तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों को दूसरा प्रश्न पत्र बांट दिया गया। बाद में मामले की जानकारी पर उनसे प्रश्न पत्र लिया गया। वहीं परीक्षार्थियों ने प्रमोट करने की मांग की है। इस पर परीक्षा निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन

जनता महाविद्यालय परसोंन में एलएलबी के तृतीय सेमेस्टर के परीक्षार्थी अमांपुर पहुंचे थे। समय से उनको प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका बांटी गई, लेकिन परीक्षार्थियों ने जैसे ही प्रश्न पत्र देखा। इस पर वह चकरा गए। परीक्षार्थियों ने बताया बीएएस 2023 का प्रश्न पत्र उनको देना था, लेकिन उन्हें प्रश्न पत्र एविडेंस लॉ एक्ट 1872 का मिला l इससे परीक्षार्थियों ने पेपर देने से मना कर दिया। उन्होंने कालेज प्रशासन से इसकी शिकायत की तो कॉलेज प्रशासन ने बताया कि यह कमी विश्वविद्यालय की है l बाद में महाविद्यालय के प्रशासन ने परीक्षा नियंत्रक से बात कही। इसके बाद प्रश्न पत्र को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

विधि छात्र सम्राट मनोज शाक्य ने पत्रकारों को बताया विश्वविद्यालय द्वारा पेपर पुनः कराने का आश्वासन दे दिया है l इससे वह सहमत हैं लेकिन आवागमन में हुए खर्च को लेकर छात्र काफी चिंतित हैं परीक्षा केंद्र भी काफी दूर है l सेंटर पहुंचने में काफी खर्चा आता है। उन्होंने प्रमोट करने की मांग की l इस दौरान राजकुमार वर्मा, जेडी सोलंकी, कृष्णानंद वर्मा, अनिल शाक्य, आकाश शाक्य आदि विधि छात्र मौजूद रहे। वहीं जेएलएन महाविद्यालय में भी प्रश्न पत्र को निरस्त किया गया। जनता महाविद्यालय परसोंन के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया विश्व विद्यालय से ही गलत प्रश्न पत्र आ गया था। मामले की जानकारी परीक्षा नियंत्रक को दी गई। इसके बाद प्रश्न पत्र को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed