फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Brother-in-law's brother shot brother-in-law, condition critical

Etah News: बहनोई के भाई ने साले को मारी गोली, हालत नाजुक

Wed, 27 Mar 2024 06:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 27 Mar 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law's brother shot brother-in-law, condition critical
एटा। मलावन थाना क्षेत्र को आसपुर में बुधवार की सुबह दूसरी महिला रखने पर पंचायत के दौरान विवाद हो गया। इसमें बहनोई के भाई ने साले को गोली मार दी। साथ ही अन्य दो लोगों को पीटकर घायल कर दिया। साले की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है। एसएन मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

घायल सतेंद्र सिंह निवासी पहलोई थाना सिढ़पुरा ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रमन की शादी 2020 में थाना मलावन के गांव निगोह हसनपुर निवासी शिवप्रताप के साथ की थी। जिसमें अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। कुछ दिन बाद ही रमन के सुसरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग के साथ उसे प्रताड़ित करने लगे। इसको लेकर कई बार समझौता कराया गया। इसके कुछ समय बाद ही शिवप्रताप गांव की ही एक लड़की को ले जाकर साथ रखने लगा। हम लोगों ने उसको काफी समझाया मगर नहीं माना।
विज्ञापन

मंगलवार की रात इन लोगों ने मेरी बेटी के साथ मारपीट की। जिसकी सूचना उसने फोन से हम लोगों को दी। बुधवार की सुबह मैं, मेरी पत्नी मुन्नी देवी, बेटा अर्पित उर्फ अंकित शिवप्रताप के हाल निवास आसपुर पर पहुंचे। रमन के ससुर दिनेश सिंह, सास मीनेश व देवर तेजप्रताप और भानुप्रताप के साथ पंचायत चल रही थी। तभी यह सभी लोग गाली-गलौज करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर इनके मकान में किराए पर दुकान कर रहे प्रेमपाल, सुमित व दो अज्ञात लोग भी वहां आ गए। सब मिलकर पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने में तेजप्रताप ने तमंचे व उसके पिता दिनेश सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से हमारे ऊपर फायर कर दिए। इसमें से एक गोली अंकित की पीठ में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। जिसके बाद यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। हम सभी घायल किसी तरह एंबुलेंस की मदद से मडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां हालत गंभीर देखते हुए अंकित को आगरा रेफर कर दिया गया। सीओ सकीट संजय सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed