{"_id":"57054e3b4f1c1b6d68c81193","slug":"bord-uttarapustikaon-ka-ankekshan-shuroo","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का अंकेक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का अंकेक्षण शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सभी पांचों मूल्यांकन केंद्रों पर बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का अंकेक्षण शुरू हो गया है। उपनियंत्रक द्वारा लगाए गए अंकेक्षक केजिंग एवं जांच में जुटे हैं। दो दिनों के कार्य में कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। विभागीय नियमानुसार सौ उत्तर पुस्तिकाओं पर पंद्रह कापियों की चेकिंग की जा रही है। इनमें शून्य एवं अधिकतम अंक की कापियां अनिवार्य रूप से शामिल होंगी
मूल्यांकन केंद्रों पर शुरू हुए अंकेक्षण ने परीक्षकों-उप प्रधान परीक्षकों की गंभीरता बढ़ा दी है। वह त्रुटि रहित मूल्यांकन की कोशिश में हैं। उन्हें पुन: चेकिंग में गलती मिलने की चिंता सताने लगी है। ऐसे में अधिकांश परीक्षक और गंभीरता के साथ मूल्यांकन कर रहे हैं। इतना ही नहीं किसी भी शंका पर वह बार बार टोटल कर रहे हैं। प्रश्न छूटने के डर से उत्तर पुस्तिकाओं के अंतिम पेज तक पलटे जा रहे हैं।
-------
मूल्यांकन कक्ष में कोठार के आते ही परीक्षकों की धड़कनें बढ़ जाती हैं। उन्हें लगता है कि कापियों में मिली गलती के चलते कोई बुलाने आया है। बुधवार को एक कर्मचारी ने जब परीक्षक संख्या बोली तो हाल में बैठे सौ शिक्षकों की धड़कनें बढ़ गईं। इन्हें लगा कि कहीं वह भी तो इस सूची में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
------
परीक्षकों द्वारा जंची उत्तर पुस्तिकाओं की केजिंग एवं सत्यापन को अंकेक्षण कहा जाता है। दस प्रतिशत कापियों को रेंडम निकालकर इनकी जांच की जाती है साथ ही यह भी देखा जाता है कि परीक्षक द्वारा कोई प्रश्न छोड़ तो नहीं दिया गया है। गलती मिलने पर परीक्षक के पारिश्रमिक में से 15 से 85 प्रतिशत तक की कटौती एवं तीन वर्ष के लिए बोर्ड कार्य से डिबार का भी दंड निर्धारित है।
---------
श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज के सह उपनियंत्रक ओपी शर्मा के अनुसार सौ उत्तर पुस्तिकाओं में से पंद्रह कापियों का सत्यापन किया जाता है। इसमें टोटल के साथ ही प्रश्न छूटने की भी जांच की जाती है। शून्य एवं अधिकतम अंकों वाली कापियां अनिवार्य रूप से अंकेक्षण में शामिल होंगी।
त्रुटि पारिश्रमिक कटौती
.5 प्रतिशत 25 प्रतिशत
एक प्रतिशत 50 प्रतिशत
दो प्रतिशत 85 प्रतिशत पारिश्रमिक कटौती के साथ ही तीन वर्ष के लिए परिषदीय परीक्षा कार्य से डिबार किए जाने के निर्देश हैं।