फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Body of woman who jumped into canal found after 48 hours

Etah News: नहर में कूदी महिला का शव 48 घंटे बाद मिला

Sat, 26 Aug 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 26 Aug 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Body of woman who jumped into canal found after 48 hours
एटा। नहर में कूदी महिला का शव 48 घंटे बाद मिला है। पुलिस ने शव को फिरोजाबाद थाना एका क्षेत्र से बरामद किया है। जबकि दो बच्चे अब तक नहीं मिले हैं, उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन



मिरहची थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी गौरव की पत्नी सरिता देवी (22) का शव थाना एका क्षेत्र के गांव महाराजपुर और झाल गोपालपुर के बीच नहर से बरामद किया गया। उसकी एक वर्ष की बेटी अनन्या लापता है। इसकी तलाश पुलिस और पीएसी के गोताखोर स्टीमर से लगातार कर रहे हैं। जबकि जिला आगरा थाना एत्मादपुर के गांव रैनपुर धोर्रा निवासी जितेंद्र की पत्नी रीना अपने 4 साल के पुत्र नितिन और 2 साल के ऋतिक के साथ जावड़ा नहर पुल से बृहस्पतिवार को कूद गई थी। रीना और नितिन को लोगों ने बचा लिया था। जबकि ऋतिक का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इसकी भी तलाश लगातार की जा रही है।
विज्ञापन







नवंबर 2021 में हुई थी शादी
मृतका सरिता के भाई रिषी यादव ने बताया कि बहन की शादी 11 नवंबर 2021 में हुई थी। उसको कुछ समय से प्रताड़ि़त किया जाने लगा था। इसकी वजह से आहत होकर एक साल की बेटी के साथ नहर में कूदने को मजबूर हो गई और दोनों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन





बदनाम करने की साजिश का आरोप

भाई का आरोप है कि बहन के नहर में कूद जाने के बाद ससुरालीजनों ने बदनाम करने की साजिश रची। अफवाह फैलाई गई कि वह अपने चचेरे जीजा के साथ नहर तक बाइक पर सवार होकर आई। उसके बाद नहर में बेटी संग छलांग लगा दी। जीजा से रिश्तों का आरोप लगाया गया जो बचाव में बेबुनियाद लगाया गया है।





एक लाख रुपये व बुलेट बाइक के लिए करते थे परेशान

पिता भंवरपाल ने आरोप लगाया है कि बेटी का पति गौरव और अन्य ससुरालीजन एक लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग को लेकर परेशान करते थे। इस बात को बेटी ने कई बार बताया था। लेकिन समझाकर भेज दिया करते थे। प्रताड़ना से परेशान होकर ही वह आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो गई। थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया कि पिता भंवरपाल की ओर से तहरीर दी गई। जिसमें मृतका के पति गौरव, ससुर रामकरन, सास गुड्डी देवी, ननद मौहरश्री और चचिया ससुर जगदीश सहित 8 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें दहेज हत्या के साथ ही बच्ची की हत्या का भी मामला शामिल है। जबकि मृतका के भाई अमरपाल ने शुक्रवार को गौरव के खिलाफ बहन से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed