फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bhagwat Katha drew in crowds

भागवत कथा में उमड़ी भीड़

Thu, 03 Mar 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 03 Mar 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha drew in crowds
 गंगा देवी माहेश्वरी भवन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भक्ति गंगा में श्रद्धालुओं ने गोते लगाए। कथा वाचक ने नामकरण-बाललीला पूतना उद्धार, गोवर्धन पूजा-छप्पन भोग आदि लीलाओं का वर्णन किया।  
विज्ञापन

कथावाचक पंडित जवाहर ने कहा कि माखन चोरी हो या गोपिकाओं के चीर हरण की लीला प्रभु की हर लीला में एक संदेश छिपा है जो कलियुगी मनुष्य की समझ से परे है। भगवान ने हमेशा यही संदेश दिया कि वह सिर्फ प्रेम के अधीन है। जिस मनुष्य ने प्रेम से उसको पाने की कोशिश की वह हर तरह, हर रूप में उसको पा सकता है। भगवान को रिझाने के लिए बालक की तरह छल कपट रहित बन जाओ और रिझाओ फिर भगवान को पाना बहुत आसान हो जाता है।
विज्ञापन

गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए कहा कि इंद्र को अभिमान हो गया कि वह बृज में अपनी शक्ति से हाहाकार मचा सकता है, इस अभिमान को श्रीकृष्ण ने पलभर में गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर चूर कर दिया। सात दिन तक वह गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाए रहे और इंद्र के अभिमान को चूर किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को भी अपने अभिमान से बचना चाहिए। इसके बाद छप्पन भोग लगा। इस दौरान मुख्य यजमान सुनील गुप्ता, अनीता गुप्ता, संजीव गुप्ता, गीता गुप्ता, बेबी गुप्ता, यतेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed