{"_id":"588f854a4f1c1b2f3de81414","slug":"bhaajapa-ne-kee-sapa-ke-ghoshanaapatr-kee-nakal-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने की सपा के घोषणापत्र की नकल : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने की सपा के घोषणापत्र की नकल : अखिलेश
Amar Ujala
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से साइकिल की रफ्तार दोगुनी हुई है। उन्होंने भाजपा पर सपा के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप लगाया और नोटबंदी पर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। युवाओं को रिझाने की कोशिश की। साथ ही सरकार के पांच साल के काम गिनाए। एटा में बागी विधायक आशीष और उनके पिता विधान परिषद के सभापति रमेश बाबू पर बिना नाम लिए निशाना साधा।
अखिलेश ने पहले चरण के चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत सोमवार को एटा, जैथरा, कासगंज, पटियाली और अमांपुर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभाओं से की। एटा के जीआईसी मैदान पर हुई सभा में नोटबंदी के बहाने मोदी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने नोटबंदी से हुई मौतों का जिक्र किया और कहा कि इससे लाखों लोगों का रोजगार छिन गया।
अलीगंज विधान सभा के कस्बा जैथरा में कहा कि सरकार बनी तो युवाओं को बिना इंटरव्यू नौकरी और गांवों में 24 घंटे बिजली मिलेगी। एटा में तापीय परियोजना को बड़ा कदम बताते हुए कहा कि इससे बिजली के साथ रोजगार भी मिलेंगे। एटा से साइकिल दौड़ी तो पूर्वांचल तक इसकी रफ्तार बढ़ती ही जाएगी। उन्होंने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हाथी बड़ा हो गया तो कहां बैठाएंगे। कासगंज की सभा में अखिलेश यादव ने कहा कि आम आदमी के धन को पीएम ने कालाधन बता दिया। कालाधन कुछ नहीं होता। हमारा लेन देन काला सफेद होता है।
विज्ञापन
कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर मुलायम सिंह यादव की नाराजगी के सवाल पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वह नेता जी को मना लेंगे। सरकार बनी तो सबसे ज्यादा खुश नेता जी ही होंगे। कासगंज के बारह पत्थर मैदान पर जनसभाएं करने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमर उजाला के साथ संक्षिप्त बातचीत में गठबंधन की सफलता पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि साइकिल और हाथ के गठबंधन से यूपी की राजनीति को नई दिशा में जाएगी। पिछली जीत से बड़ी जीत इस गठबंधन को मिलेगी। उन्होंने कहा कि बसपा इस चुनाव में चौथे नंबर की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है।