फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bareilly farmer arrived with enthusiasm and BJP

उत्साह के साथ बरेली पहुंचे किसान और भाजपाई

Sun, 28 Feb 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 28 Feb 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bareilly farmer arrived with enthusiasm and BJP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बरेली में आयोजित किसान कल्याण रैली के लिए भाजपाइयों में उत्साह रहा। सुबह से ही भाजपाइयों ने एकत्रित होना शुरू कर दिया। इसके बाद भाजपाई और किसान बरेली रैली में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।  
विज्ञापन

कासगंज से नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता के नेतृत्व में भाजपाई बरेली को रवाना हुए। भाजपा नेता गौरीशंकर शर्मा ने कहा कि सरकार ने किसानों के अब तक कि सबसे अच्छी योजनाएं दी हैं। भाजपाई बसों से बरेली के लिए रविवार की सुबह रवाना हुए। नगर से जाने वाले भाजपाइयों में पालिकाध्यक्ष रुपकिशोर कुशवाह, नीरज शर्मा, आकाशदीप वर्मा, केपी सिंह, राजीव माहेश्वरी, संजय कुशवाह, सुरेंद्र शर्मा, राजेश वर्मा, मनोज गुप्ता, अनिल पुंढीर, डा. बीडी राना, महेंद्र बघेल, राजवी वर्मा, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मानपुर नगरिया से भारतीय जनता पार्टी की बरेली के फतेहगंज में आयोजित मोदी की किसान कल्याण रैली को भाजपाई रवाना हुए। जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि मोदी किसानों के हित की नीतियां बना रहे हैं। किसानों के लिए केंद्र सरकार के द्वारा फसल बीमा योजना जैसी सौगातें दी गई हैं। मोदी सरकार किसानों के हितैषी सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विकास चौहान, हरजीत सोलंकी, दिनकर राव चतुर्वेदी, ब्रह्मानदं सिंह, परशुराम पचौरी, अविनाश मिश्रा, विवेक चतुर्वेदी, डा.भूदेव राजपूत,  रामविलास,अजीत राघव, रामनिवास, मुकेश सिंह, नाहर सिंह, प्रेमकुमार सोलंकी, अभयप्रताप, डा.सुनील मौर्य, डा.प्रवीन सिंह, नरेश प्रधान, अनार सिंह, सूर्यकांत शर्मा, महेशचंद्र शर्मा आदि भाजपाई व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed