{"_id":"57d450344f1c1b5d78318a22","slug":"baidamintan-mein-bee-dee-aar-es-intar-kaalej-bana-vijeta","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन में बीडीआरएस इंटर कालेज बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन में बीडीआरएस इंटर कालेज बना विजेता
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिश्चियन एग्रीकल्चरल इंटर कालेज में आयोजित जनपदीय बैडमिंटन बालक एवं बालिका वर्ग प्रतियोगिता में बीडीआरएस इंटर कालेज राजा का रामपुर विजेता रहा।
शनिवार को प्रतियोगिता के बालक वर्ग में डीएवी सकीट, बीडीआरएस राजा का रामपुर एवं क्रिश्चियन इंटर कालेज की टीमों ने प्रतिभाग किया। वहीं बालिका वर्ग में बीडीआरएस राजा का रामपुर एवं प्रिंटिस गर्ल्स की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। सिंगल्स सीनियर वर्ग बालक प्रतियोगिता का पहला मुकाबला डीएवी इंटर कालेज सकीट एवं बीडीआरएस राजा का रामपुर के बीच हुआ जिसमें बीडीआरएस विजेता रहा। फाइनल में बीडीआरएस की भिड़ंत मेजबान टीम क्रिश्चियन इंटर कालेज से हुई। इसमें भी बीडीआरएस ने जीत दोहराई।
बालिका वर्ग में भी प्रिंटिस गर्ल्स को हराकर बीडीआरएस ने जीत का सिलसिला जारी रखा। इस तरह बैडमिंटन टूर्नामेंट बीडीआरएस राजा के रामपुर के नाम हो गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार रहे। प्रधानाचार्य संजीव अश्वनी लाल ने अतिथियों का स्वागत कर खिलाड़ियों की प्रशंसा की। व्यायाम शिक्षक प्रभात ललित नॉक्स ने बताया कि मंडलीय आयोजन 16 सितंबर को अलीगढ़ में होगा। उपस्थित लोगों में राजीव नीरव मसीह, विशाल लाल, शोभित, पवन कुमार, अश्वनी सिंह, नम्रता चंद्र, योगेंद्र सिंह आदि प्रमुख रहे।