फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Are the ones to vote Eta

वोट देने में पीछे रहे हैं एटा वाले

Tue, 24 Jan 2017 11:54 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Tue, 24 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Are the ones to vote Eta
उत्तराखंड - फोटो : ANI
 जिले में चुनावों के दौरान मतदान करने में एटा वाले हमेशा पीछे रहे हैं। एटा विधानसभा क्षेत्र में कभी भी मतदान प्रतिशत 57 प्रतिशत से आगे नहीं जा सका है। ऐसे में मतदाताओं को बूथ तक लाने के लिए सबसे बड़ी चुनौती प्रशासन के लिए एटा विस है।
विज्ञापन

आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए कवायदें की जा रही हैं, लेकिन जिला मुख्यालय पर लोगों को मतदान केंद्र तक लाना एक चुनौती रहा है। वर्ष 2012 में हुए विस चुनावों में एटा विस क्षेत्र से महज 57.13 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद लोकसभा चुनाव 2014 में आंकड़ा बढ़ने के बजाय घटकर 56.14 प्रतिशत रह गया। ऐसे में विस चुनाव 2017 में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करने की जरूरत है।
विज्ञापन


अलीगंज विस क्षेत्र सबसे आगे
मतदान प्रतिशत के मामले में अलीगंज विस क्षेत्र पहले नंबर पर है। यहां विस चुनाव 2012 में 66.67 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद लोकसभा चुनाव में आंकड़ा बढ़कर 67.31 प्रतिशत हो गया। इसके बाद जलेसर और मारहरा विस क्षेत्र आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह हैं आंकड़े
विस चुनाव 2012
विस क्षेत्र        मतदाता    मतदान किया        मतदान फीसद
अलीगंज        299641    199772        66.67
एटा            286337    163585        57.13
मारहरा            268029    170990        63.80
जलेसर            254207    149829        58.94


लोकसभा चुनाव 2014
विस क्षेत्र        मतदाता    मतदान किया        मतदान फीसद
अलीगंज        327598    220512        67.31
एटा            319668    163657        56.14
मारहरा            294876    175982        59.68
जलेसर            278672    163657        58.72

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed