फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   aajam khaan ke bayaan par lekhapaalon mein aakrosh

आजम खां के बयान पर लेखपालों में आक्रोश

Tue, 02 Aug 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Tue, 02 Aug 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
aajam khaan ke bayaan par lekhapaalon mein aakrosh
लेखपालों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां के लेखपालों को समाज का सबसे गंदा व्यक्ति कहने के बयान पर रोष व्यक्त किया गया। मंगलवार को लेखपाल संघ ने तहसील दिवस एवं कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। लेखपालों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप मंत्री पर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

जलेसर संघ के तहसील अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि लेखपाल किसानों एवं ग्रामीणों से संबंधित समस्याओं के निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ अन्य सरकारी कार्यों में सहयोग कर रहे हैं। लेकिन 29 जुलाई को मुरादाबाद जिले की बिलारी तहसील में लेखपालों को समाज का सबसे गंदा आदमी कह कर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि जिस आटो रिक्शा वितरण के संबंध में शिकायत कर रहे है। उसमें लेखपालों का कोई संबंध नहीं है। वो काम नगर विकास का कार्य है और अपनी खामी को लेखपालों पर डालने का प्रयास है। लेखपाल सवर्ग को अपमानिक करने का अधिकार मंत्री को नहीं है। लेखपालों ने नगर विकास मंत्री आजम खां के बयान की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से ऐसे बयान देने वाले मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। सचिव पवन कुमार, अशोक कुमार, ओमवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, मुन्नालाल शर्मा, सत्यवीर सिंह, गीतम सिंह, खिन्नी लाल, हेमसिंह, खगेंद्र सिंह, अतर सिंह, महेश बाबू समेत अनेक लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed