फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   6 bighas of wheat crop burnt due to fire in the field

Etah News: खेत में आग लगने से 6 बीघा गेहूं की फसल जली

Thu, 02 May 2024 06:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 02 May 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
6 bighas of wheat crop burnt due to fire in the field
एटा। मिरहची थाना क्षेत्र के गांव सरनऊ में बृहस्पतिवार को खेत में आग लग गई। यहां इकट्ठा करके रखी गई छह बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि 6 बीघा खेत की फसल गहाई करने के लिए बृहस्पतिवार को रखी थी। दोपहर के समय यहां अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की तेज लपटों ने खेत में पड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर मचाया और फसल बचाने के लिए खेत की ओर दौड़ पड़े, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारी फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी केके लोधी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। लेखपाल को मौके पर भेजकर क्षति का आकलन कराने की बात कही गई है। जिसके बाद प्रशासन द्वारा नियमानुसार उसकी आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed