फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   44/5000 kriket mein prashaasan ekaadash vakeelon par raha haavee

क्रिकेट में प्रशासन एकादश वकीलों पर रहा हावी

Sat, 08 Apr 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Apr 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
44/5000 kriket mein prashaasan ekaadash vakeelon par raha haavee
क्रिकेट मैच - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रंग महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को जीटी रोड स्थित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में प्रशासन एकादश और बार एसोसिएशन एकादश के बीच क्रिकेट मैच हुआ। प्रशासन एकादश ने वकीलों की टीम को 102 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन

प्रशासन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 233 रन बनाए। जिसमें आक्रामक बैटिंग करते हुए क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने 66, एसडीएम सदर डा. संजीव कुमार ने 65 और डीएम विजय किरन आनंद ने 43 रन बनाए। बार एसोसिएशन की टीम की ओर से नसीम अहमद ने 3 विकेट और जगन ने 2 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी बार एसोसिएशन एकादश की टीम 131 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें राकेश यादव ने 23, संजय मोहन ने 30, जगन ने 25 और नसीम अहमद ने 21 रन बनाए। इस मौके पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एसडीएम सदर डा. संजीव कुमार को दिया गया। इस मौके पर सह संयोजक अखिल दीक्षित ने डीएम और एसडीएम को सम्मानित किया। मैच के दौरान बार अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद पचौरी, बार सचिव राकेश यादव, पंकज गुप्ता भाजपा, पूर्व अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र सिंह, हरेंद्र मोहन सारस्वत, कुलदीप दीक्षित, आलोक तिवारी, राजीव शुक्ला समेत अनेक क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed