फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   31 wrestled, award-winning wrestler

31 कुश्तियां , विजेता पहलवान पुरस्कृत

Sun, 31 Jan 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 31 Jan 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
31 wrestled, award-winning wrestler
जिला प्रदर्शनी में रविवार को आयोजित विराट दंगल में पहलवानों ने दांव पेंच दिखाए। जिला किशोर में अजीत और  जिला केशरी में धर्मवीर विजेता घोषित किए गए। इस दौरान 31 कुश्ती संपन्न हुईं।
विज्ञापन

रविवार को संपन्न दंगल में जिला किशोर का खिताब अजीत त्रिलोकपुर, जिला केशरी में धर्मवीर त्रिलोकपुर विजेता रहे। सात हजार की कुश्ती बबलू नगला मुई और अशोक पहलवान पानीपत के बीच हुई। जिसमें बबलू ने विपक्षी को पटखनी देते हुए जीत दर्ज की। प्रवीन तपावली आगरा ,मन्नू जसराम अखाड़ा दिल्ली के बीच पांच हजार की कुश्ती हुई। जो बराबर पर छूटी। जालंधर के पहलवान पुष्पेंद्र, रोहित मथुरा के बीच छह हजार की कुश्ती हुई , जिसमें पुष्पेंद्र विजेता बने। आखिरी कुश्ती 51 हजार के लिए विक्रम सपेरा दिल्ली और मुरारी पहलवान मथुरा के बीच हुई।
विज्ञापन

तीस मिनट तक चली कुश्ती बराबर पर छूटी। दोनों को आधा-आधा इनाम जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया। दंगल में सभी पहलवानों को पालिकाध्यक्ष ने शाल उड़ाई। संयोजक कृपाशंकर सविता ने सभी पहलवानों को पुरस्कृत किया। रेफरी की भूमिका उजागर सिंह ,ओमकार सिंह , हरनंदन ने निभाई। उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र यादव ने किया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी रहे। इस अवसर पर आनंद स्वरूप आड़ती, रमाशंकर प्रधान, वजीर यादव, शशिकिशोर सक्सेना , सतेंद्र यादव, पुष्पेंद्र यादव, सुखवेंद्र सिंह ,रामबाबू सचिव चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed